टेरी संस्थान के कार्यक्रम में पहुंचेंगे ओडिशा के राज्यपाल

जासं, कुरुक्षेत्र : टेरी संस्थान में 15 सितंबर को भारत रत्न सर एम विश्वेश्वरय्या का जन्मदिवस, इंज

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 01:30 AM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 01:30 AM (IST)
टेरी संस्थान के कार्यक्रम में पहुंचेंगे ओडिशा के राज्यपाल
टेरी संस्थान के कार्यक्रम में पहुंचेंगे ओडिशा के राज्यपाल

जासं, कुरुक्षेत्र : टेरी संस्थान में 15 सितंबर को भारत रत्न सर एम विश्वेश्वरय्या का जन्मदिवस, इंजीनियर्स दिवस के कार्यक्रम के रूप में बड़े हर्ष-उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा। यह जानकारी संस्थान के निदेशक सागर गुलाटी ने दी। उन्होंने बताया कि ओडिशा के राज्यपाल प्रो. गनेशी लाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कुरुक्षेत्र के निदेशक डॉ. सतीश कुमार मुख्य वक्ता के रूप में सम्मिलित होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में एआइसीटीइ के सदस्य-सचिव प्रो. आलोक मित्तल, गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय हिसार के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार, महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी. के. पुनिया, वाइएमसीए विश्वविद्यालय फरीदाबाद के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार मुख्य रूप से कार्यक्रम में उपस्थित होंगे।

chat bot
आपका साथी