अपने शैक्षणिक कार्यों को करें कुशलता के साथ : प्रो. दिनेश कुमार

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के भू भौतिकी विभाग के प्रोफेसर दिनेश कुम

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Dec 2018 01:39 AM (IST) Updated:Fri, 21 Dec 2018 01:39 AM (IST)
अपने शैक्षणिक कार्यों को करें कुशलता के साथ : प्रो. दिनेश कुमार
अपने शैक्षणिक कार्यों को करें कुशलता के साथ : प्रो. दिनेश कुमार

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के भू भौतिकी विभाग के प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि शिक्षक लिखित विवरण तैयार रखने के साथ अपने नित्य शैक्षणिक कार्यों को कुशलता के साथ करने के लिए जागरूक रहें। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक देश व समाज का निर्माता है। वे मानव संसाधन विकास केंद्र की ओर से आयोजित रिफ्रेशर कोर्स में बोल रहे थे।

प्रो. दिनेश कुमार ने राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नेक) द्वारा विश्वविद्यालय अथवा महाविद्यालय के लिए निर्धारित नवीन मापदंडों का परिचय देते हुए शिक्षकों को जानकारी दी। द्वितीय वक्तव्य कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र की महिला अध्ययन एवं शोध केन्द्र की निदेशिका प्रो. रंजना ने दिया। उन्होंने रसायन विज्ञान के कुछ मूलभूत सिद्धान्तों से परिचय करवाया। उन्होंने प्रसन्न जीवन जीने के कुछ सूत्र देते हुए कहा कि प्रसन्न रहने के लिए सब बातों को गंभीरता से न लेकर सहज लें। शारीरिक शिक्षा विभाग की डॉ. रजनी त्रिपाठी द्वारा योगासन एवं ध्यान का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में प्रो.नीरा वर्मा एवं डॉ. संजीव शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

chat bot
आपका साथी