तीर्थ पुरोहितों का नहीं होगा कोरोना टेस्ट, थर्मल स्क्रीनिग के बाद होगी एंट्री

तीर्थ पुरोहितों का सूर्यग्रहण के दिन ब्रह्म सरोवर पर पूजा से पहले कोविड-19 टेस्ट नहीं होगा। उनको थर्मल स्क्रीनिग के बाद एंट्री करने दिया जाएगा। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड उनके पास जारी करेगा। वे इसके आधार पर अंदर जा सकेंगे। ऐसे में ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा ने अपना बहिष्कार वापस ले लिया है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग देने का भरोसा दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Jun 2020 07:13 AM (IST) Updated:Sat, 20 Jun 2020 07:13 AM (IST)
तीर्थ पुरोहितों का नहीं होगा कोरोना टेस्ट, थर्मल स्क्रीनिग के बाद होगी एंट्री
तीर्थ पुरोहितों का नहीं होगा कोरोना टेस्ट, थर्मल स्क्रीनिग के बाद होगी एंट्री

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : तीर्थ पुरोहितों का सूर्यग्रहण के दिन ब्रह्म सरोवर पर पूजा से पहले कोविड-19 टेस्ट नहीं होगा। उनको थर्मल स्क्रीनिग के बाद एंट्री करने दिया जाएगा। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड उनके पास जारी करेगा। वे इसके आधार पर अंदर जा सकेंगे। ऐसे में ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा ने अपना बहिष्कार वापस ले लिया है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग देने का भरोसा दिया है।

ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा की एक बैठक शुक्रवार को सन्निहित सरोवर स्थित सभा के कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता सभा के संरक्षक जयनारायण शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने उनकी एंट्री थर्मल स्क्रीनिग पर करने का फैसला लिया है। उनके पास भी मंजूर कर दिए हैं। इसी के आधार पर उनकी एंट्री होगी। सभा ने करीब 92 तीर्थ पुरोहितों के नाम दिए हैं। सभी सदस्यों ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया और पूजा और अनुष्ठान को पूरा कराने का भरोसा दिया।

तीर्थ पुरोहितों का इसलिए था विरोध

पंडित जयनारायण शर्मा ने बताया कि 15 जून को केडीबी के कार्यालय में बैठक हुई थी। इसमें बाहर से आने वाले संतों और पंडितों का कोविड-19 टेस्ट कराने और स्थानीय तीर्थ पुरोहितों की थर्मल स्क्रीनिग का फैसला लिया था। अब उनका भी कोविड-19 का टेस्ट करने की बात कही थी। स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन अनुसार भी बाहर से आने वालों का ही टेस्ट किया जाता है।

chat bot
आपका साथी