किसी भी नगरवासी को नहीं आने दी जाएगी समस्या : विधायक सुभाष सुधा

विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए। किसी भी नगरवासी को कोई भी समस्या नहीं आनी चाहिए सभी की समस्याओं का अधिकारी समय रहते समाधान करें।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 06:26 AM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 06:26 AM (IST)
किसी भी नगरवासी को नहीं आने दी जाएगी समस्या : विधायक सुभाष सुधा
किसी भी नगरवासी को नहीं आने दी जाएगी समस्या : विधायक सुभाष सुधा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए। किसी भी नगरवासी को कोई भी समस्या नहीं आनी चाहिए, सभी की समस्याओं का अधिकारी समय रहते समाधान करें।

विधायक सुभाष सुधा शुक्रवार को सेक्टर सात स्थित आवास कार्यालय पर आमजन की समस्याएं सुन रहे थे। थानेसर वासियों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी और सभी की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। इस दौरान लोगों ने विधायक सुभाष सुधा के समक्ष लोगों ने बिजली, जन स्वास्थ्य विभाग, पुलिस प्रशासन, नगर परिषद, एचएसवीपी सहित अन्य विभागों की समस्याओं को रखा। इन सभी समस्याओं को विधायक ने सुना और समाधान के लिए दूरभाष पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास नीति के तहत कार्य कर रही है। सरकार आमजन, व्यापारी, दुकानदार, कर्मचारी, किसान सभी की मांगों व जरूरतों को देखते हुए योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम कर रही है। किसी के भी साथ भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा, हर किसी की मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर उसका प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी