भारत बंद का नहीं दिखा असर, कांग्रेसियों ने किया बाजार में प्रदर्शन

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस व अन्य राष्ट्रीय पार्टियों के भारत बंद का बाजारों में कोई असर दिखाई नहीं दिया। आम दिनों के अनुसार बाजार सुबह नौ बजे ही खुल गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजारों में प्रदर्शन कर रोष जताया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 01:28 AM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 01:28 AM (IST)
भारत बंद का नहीं दिखा असर, कांग्रेसियों ने किया बाजार में प्रदर्शन
भारत बंद का नहीं दिखा असर, कांग्रेसियों ने किया बाजार में प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस व अन्य राष्ट्रीय पार्टियों के भारत बंद का बाजारों में कोई असर दिखाई नहीं दिया। आम दिनों के अनुसार बाजार सुबह नौ बजे ही खुल गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजारों में प्रदर्शन कर रोष जताया।

जिला कांग्रेस के कार्यकारी प्रधान मेहर ¨सह रामगढ़ और महिला कांग्रेस की जिला प्रधान निशी गुप्ता की अगुवाई में बाजार में रोष प्रदर्शन निकाला। सेक्टर 13 में उन्होंने दुकानें बंद करने की अपील की। मेहर ¨सह ने कहा कि आज जनता भाजपा सरकार से तंग आ चुकी है। आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को चित करेगी। इस मौके पर लक्ष्मीकांत शर्मा, बलजीत ¨सह, संतोष पांचाल, दर्शना नांदल, शमशेर कश्यप, रेखा कश्यप, कली राम, गो¨बद, रण¨सह देशवाल, सुरेंद्र मितल, उजार ¨सह, जगवीर जोगनाखेड़ा मौजूद रहे।

लाडवा में भारत बंद बेअसर रहा। सुबह से ही दुकानें खुलनी शुरू हो गई थी। कांग्रेसी भी मात्र खानापूर्ति करते ही नजर आए। अनाज मंडी में आढ़ती एसोसिएशन ने बंद का समर्थन किया तथा धान की फसल की नीलामी सुबह के बजाय दोपहर बाद की गई। कांग्रेसी नेताओं ने बाजार में जाकर लोगों से बंद का समर्थन करने की अपील जरूरी की गई, लेकिन उसका कोई असर नहीं दिखा।

बाबैन मे कांग्रेस की ओर से बढ़ रहे पेट्रोल, डीजल व गैस की कीमतों में वृद्धि को लेकर भारत बंद का ऐलान किया था, लेकिन उसका ऐलान बस कांग्रेस कार्यालय तक ही रह गया।

लाडवा मे बंद को सफल बनाने के लिए कांग्रेस नेता संदीप गर्ग ने अनाज मंडी सहित कई बाजारों का दौरा करके दुकानदारों को शांतिपूर्ण ढंग से दुकानें बंद करने का आह्वान किया। भाजपा की जन विरोधी नीतियों का दुकानदारों के समक्ष पर्दाफाश किया। इस अवसर पर कांग्रेसी नेता मनदीप तूर, धर्मपाल, गौरव अमरजीत ¨सह, नरेश मित्तल, राकेश मित्तल प्रमोद कुमार, राकेश गोयल, जसबीर ¨सह, राजेंद्र यारा, सन्नी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी