रंगोली में अमनदीप कौर और मेहंदी प्रतियोगिता में नैंसी रही प्रथम

सरदार चनन सिंह घुम्मन मैमोरियल कालेज आफ एजुकेशन में वीरवार को रंगोली प्रतियोगिता कराई गई। इसमें अमनदीप कौर और मेहंदी में नैंसी ने पहला स्थान हासिल किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Mar 2021 06:18 AM (IST) Updated:Fri, 26 Mar 2021 06:18 AM (IST)
रंगोली में अमनदीप कौर और मेहंदी प्रतियोगिता में नैंसी रही प्रथम
रंगोली में अमनदीप कौर और मेहंदी प्रतियोगिता में नैंसी रही प्रथम

संवाद सूत्र, शाहाबाद मारकंडा : सरदार चनन सिंह घुम्मन मैमोरियल कालेज आफ एजुकेशन में वीरवार को रंगोली प्रतियोगिता कराई गई। इसमें अमनदीप कौर और मेहंदी में नैंसी ने पहला स्थान हासिल किया है।

कालेज प्राचार्य डा. रघुबीर सिंह घुम्मन कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से विद्यार्थियों के आत्मविश्वास में बढ़ता है। मनिद्र सिंह घुम्मन ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाता है। इस मौके पर रंगोली प्रतियोगिता में डा. आरएस घुम्मन व डा. मुकेश दुआ ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इसी तरह मेहंदी प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका मनिद्र धुम्मन व मोनिका घुम्मन ने निभाई। रंगोली प्रतियोगिता में मनप्रीत कौर दूसरे और सुमन व मनदीप तीसरे स्थान पर रही है। इसी तरह मेहंदी प्रतियोगिता में सतनाम कौर दूसरे और जसराज तीसरे स्थान पर रही है।

chat bot
आपका साथी