नप अध्यक्षा उमा सुधा ने सीएम मनोहर लाल के समक्ष रखी महिलाओं के मन की बात

नगर परिषद की चेयरपर्सन उमा सुधा चंडीगढ़ में सीएम मनोहर लाल के साथ बजट को लेकर बैठक में शामिल हुईं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Feb 2020 07:30 AM (IST) Updated:Sat, 08 Feb 2020 07:30 AM (IST)
नप अध्यक्षा उमा सुधा ने सीएम मनोहर लाल के समक्ष रखी महिलाओं के मन की बात
नप अध्यक्षा उमा सुधा ने सीएम मनोहर लाल के समक्ष रखी महिलाओं के मन की बात

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : नगर परिषद की चेयरपर्सन उमा सुधा ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बचनबद्ध है। इस विषय को जहन में रखकर योजनाओं को अमलीजामा पहना रही है। वह सेक्टर सात में आवास कार्यालय पर बातचीत कर रही थीं।

वह इससे पहले चंडीगढ़ में सीएम मनोहर लाल के साथ बजट को लेकर बैठक में शामिल हुई थीं। सीएम ने नगर पालिकाओं व नप अध्यक्षों से बजट पर बातचीत कर सुझाव आंमत्रित किए। वहीं महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए चर्चा की। नप अध्यक्षा उमा सुधा ने कहा कि सीएम के समक्ष सुझाव रखा कि नगर परिषद में महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की जानी चाहिए। ताकि समय रहते बीमारियों का पता चल सके और समय रहते इलाज किया जा सके। इसके अलावा नप में नौकरी के दौरान मृत्यु होने पर रोजगार के अवसर या नौकरी मुहैया करवाई जा सके। उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई ओर सुझाव भी रखे हैं।

chat bot
आपका साथी