सांसद ने संसद में उठाया कुरुक्षेत्र की ट्रैफिक जाम का मुद्दा

कुरुक्षेत्र । सांसद नायब सिंह सैनी ने संसद में धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की ट्रैफिक जाम की समस्या को प्रमुखता के साथ रखा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 07:15 AM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 07:15 AM (IST)
सांसद ने संसद में उठाया कुरुक्षेत्र की ट्रैफिक जाम का मुद्दा
सांसद ने संसद में उठाया कुरुक्षेत्र की ट्रैफिक जाम का मुद्दा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

सांसद नायब सिंह सैनी ने संसद में धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की ट्रैफिक जाम की समस्या को प्रमुखता के साथ रखा। उन्होंने कुरुक्षेत्र में रिग रोड बनाने और पटियाला से हरिद्वार वाया कुरुक्षेत्र मार्ग को फोन लेन करने की मांग भी रखी। सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र एक धार्मिक नगरी है। यहां अनेक तीर्थ व धार्मिक स्थलों के दर्शन व भ्रमण करने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं व पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। इनके आगमन के दौरान काफी भीड़ रहती है। जिससे कई बार ट्रैफिक जाम की समस्या का भी सामना करना पड़ता है। पर्यटकों व आमजन की ट्रैफिक जाम की समस्या का जल्द ही निदान किया जाना जरूरी है। पटियाला से हरिद्वार तक के मार्ग कुरुक्षेत्र शहर के बीचों-बीच से होकर गुजरता है। इसको फोर लेन करने और कुरुक्षेत्र के चारों तरफ रिग रोड बनाया जाएं। सांसद नायब सिंह सैनी ने बताया कि कुरुक्षेत्र जाने के लिए एक ही सड़क है। जो शहर के बीच से निकल कर कैथल-पिहोवा-पुंडरी की तरफ निकलती है और राजस्थान बार्डर को टच करती है। इस मार्ग पर प्रतिदिन बहुत भीड़ रहती है और पूरा शहर ट्रैफिक परेशान रहता है। यहां एक रिग रोड बन जाने के बाद ट्रैफिक जाम की समस्या का काफी हद तक समाधान हो जाएगा।

दो चीनी मिल और सात अनाज मंडी

सांसद ने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र की एक सड़क पटियाला से हरिद्वार जाती है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को आपस में जोड़ती है। यह सड़क पटियाला से हरिद्वार, चीका, पिहोवा, कुरुक्षेत्र, लाडवा, रादौर व यमुनानगर से होकर निकलती है। जिसकी लंबाई लगभग 230 किलोमीटर है। इस क्षेत्र के अधिकतर लोग किसान हैं। इस सड़क मार्ग पर दो चीनी की मिल, सात अनाज मंडी, पांच सब्जी मंडी और प्रदेश की सबसे बड़ी लक्कड़ मंडी के साथ ही चीका में सबसे बड़ी मार्बल मार्केट है। किसानों और व्यवसायियों का सारा उत्पाद इसी सड़क से होकर पहुंचता है। इसके फोर लेन बनने से लोगों को राहत मिलेगी।

chat bot
आपका साथी