बाइक पर लोगों की समस्याएं सुनने निकले विधायक संदीप सिंह

ना पुलिस सुरक्षा ना हूटर वाली गाड़ी और ना ही बड़ा तामझाम। बस बाइक ली और लोगों की समस्याएं सुनने निकल लिए। पिहोवा से भाजपा के पहले विधायक का दर्जा पाने वाले संदीप सिंह का यह अंदाज सभी को लुभाया। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रहे संदीप सिंह भीड़ भरे बाजारों में भी बाइक का ही प्रयोग करते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Nov 2019 07:30 AM (IST) Updated:Sun, 10 Nov 2019 07:30 AM (IST)
बाइक पर लोगों की समस्याएं सुनने निकले विधायक संदीप सिंह
बाइक पर लोगों की समस्याएं सुनने निकले विधायक संदीप सिंह

संवाद सहयोगी, इस्माईलाबाद : ना पुलिस सुरक्षा, ना हूटर वाली गाड़ी और ना ही बड़ा तामझाम। बस बाइक ली और लोगों की समस्याएं सुनने निकल लिए। पिहोवा से भाजपा के पहले विधायक का दर्जा पाने वाले संदीप सिंह का यह अंदाज सभी को लुभाया। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रहे संदीप सिंह भीड़ भरे बाजारों में भी बाइक का ही प्रयोग करते हैं। ऐसे में उनका किसी प्रकार का काफिला भी ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब नहीं बनता है। हालांकि संदीप सिंह हर रोज पिहोवा के रेस्ट हाउस में लोगों की समस्याएं सुनकर तुरंत निदान करते हैं। मगर इसी दौरान यदि कहीं किसी बैठक में जाना पड़ जाए तो बाइक लेकर निकल लेते हैं। वे कहते हैं कि लोगों के प्यार ने ही तो विधानसभा तक पहुंचाया है। संदीप सिंह का युवाओं में काफी क्रेज है। युवा उनके साथ सेल्फी लेने में हमेशा आगे रहते हैं। संदीप सिंह को गनमैन मिला हुआ है। मगर वह खुद भी डीएसपी रह चुके हैं। ऐसे में हमेशा ऐसे ही निकलते हैं।

chat bot
आपका साथी