दक्षिण एशियाई महोत्सव में दिखेगा कई देशों की संस्कृति का तड़का

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में 24 फरवरी से देसी व विदेशी संस्कृति का तड़का दिखेगा। कुवि के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग व एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वाधान में दक्षिण एशियाई देशों की संस्कृति का झरोखा साऊ फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Feb 2020 07:35 AM (IST) Updated:Wed, 19 Feb 2020 07:35 AM (IST)
दक्षिण एशियाई महोत्सव में दिखेगा कई देशों की संस्कृति का तड़का
दक्षिण एशियाई महोत्सव में दिखेगा कई देशों की संस्कृति का तड़का

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में 24 फरवरी से देसी व विदेशी संस्कृति का तड़का दिखेगा। कुवि के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग व एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वाधान में दक्षिण एशियाई देशों की संस्कृति का झरोखा साऊ फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। पांच दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में नौ देशों के करीब 200 व भारत के 400 युवा कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से अपने देश की संस्कृति के साथ-साथ वहां की कला, साहित्य, वेशभूषा, संगीत को भी प्रस्तुत करेंगे। कुवि में होने वाला साऊ फेस्ट दक्षिण एशियाई देशों की संस्कृति का आईना बनेगा। युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. तेजेंद्र शर्मा ने बताया कि यह हरियाणा प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि पहली बार दक्षिण एशियाई महोत्सव हरियाणा में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि साऊ फेस्ट 2020 का थीम कनेक्ट, कंपीट, सेलीब्रेट रखा गया है ताकि प्रतिभागी देशों के बीच संबंध और मजबूत हों। उन्होंने बताया कि इस उत्सव में भारत, श्रीलंका, बंगलादेश, म्यांमार, मालदीव,मारीशस, अफगानिस्तान, भूटान व नेपाल से युवा कलाकार भाग ले रहे हैं। महोत्सव में पहली बार दर्शकों को देसी, विदेशी आकेस्ट्रा, विभिन्न देशों के फाक डांस, क्लासिकल डांस, माईम, लाईट वोकल देखने को मिलेगा।

chat bot
आपका साथी