विश्वकर्मा जयंती पर मैकेनिकों ने किया पूजन, श्री विश्वकर्मा मंदिर में धीमान ब्राह्मण समाज ने मनाया विश्वकर्मा जयंती समारोह

धीमान ब्राह्मण समाज ने रेलवे रोड स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा जयंती मनाई। मुख्यातिथि सांसद नायब सिंह सैनी रहे। इसके साथ शहर में मैकेनिकों ने औजारों को पूजन किया। जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र धीमान ब्राह्मण समाज ने रेलवे रोड स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Nov 2021 11:49 PM (IST) Updated:Fri, 05 Nov 2021 11:49 PM (IST)
विश्वकर्मा जयंती पर मैकेनिकों ने किया पूजन, श्री विश्वकर्मा मंदिर में धीमान ब्राह्मण समाज ने मनाया विश्वकर्मा जयंती समारोह
विश्वकर्मा जयंती पर मैकेनिकों ने किया पूजन, श्री विश्वकर्मा मंदिर में धीमान ब्राह्मण समाज ने मनाया विश्वकर्मा जयंती समारोह

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : धीमान ब्राह्मण समाज ने रेलवे रोड स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा जयंती मनाई। मुख्यातिथि सांसद नायब सिंह सैनी रहे। इसके साथ शहर में मैकेनिकों ने औजारों को पूजन किया।

सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा वास्तुशास्त्र के जनक और महान शिल्पी थे। उन्होंने सोने की लंका, इन्द्रपुरी, यमपुरी, वरुणपुरी, कुबेरपुरी, पांडवपुरी और पुष्पक विमान सहित कई अभूतपूर्व रचनाओं का निर्माण किया। धीमान ब्राह्मण समाज को गर्व करना चाहिए कि वह भगवान श्री विश्वकर्मा के वंशज हैं और समाज से सबको प्रेरणा लेनी चाहिए। थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि विश्वकर्मा को दुनिया का पहला इंजीनियर और वास्तुकार माना जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा के पूजन-अर्चन किए बिना कोई भी तकनीकी कार्य शुभ नहीं माना जाता। सामारोह की अध्यक्षता श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति डा. बलदेव धीमान ने करते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने ब्रह्माजी के साथ मिलकर सृष्टि की रचना की थी। श्री विश्वकर्मा भगवान ने ही देवताओं के लिए अस्त्र, शस्त्र, भवनों और मंदिरों का निर्माण किया था। धीमान ब्राह्मण पंचायत सभा के प्रधान खुशवंत धीमान ने कहा कि विश्वकर्मा जयंती पर मंदिर में हवन कर समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ जागरूकता फैलाने की शपथ ली गई व इसके साथ ही समाज के लिए सुख समृद्धि रोजगार उन्नति की कामना की गई। इस मौके पर रक्तदान शिविर आयोजित करने के साथ-साथ समाज के होनहार विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर सभा के प्रेस सचिव वेद प्रकाश धीमान, महासचिव सुन्दरलाल धीमान, मेहर चंद धीमान व राज कुमार धीमान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी