धनतेरस के दिन बाजार पर भगवान कुबेर की हुई कृपा

धनतेरस के दिन बाजार पर भगवान कुबेर की खुलकर कृपा हुई और दिन भर व्यापारिक संस्थानों पर धन बरसा। शुक्रवार को बाजार गुलजार रहे और लोगों ने जमकर खरीदारी की। जिले में 20 करोड़ रुपये का व्यापार हुआ। बर्तन कपड़े और आभूषणों की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Oct 2019 08:40 AM (IST) Updated:Sun, 27 Oct 2019 06:36 AM (IST)
धनतेरस के दिन बाजार पर भगवान कुबेर की हुई कृपा
धनतेरस के दिन बाजार पर भगवान कुबेर की हुई कृपा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : धनतेरस के दिन बाजार पर भगवान कुबेर की खुलकर कृपा हुई और दिन भर व्यापारिक संस्थानों पर धन बरसा। शुक्रवार को बाजार गुलजार रहे और लोगों ने जमकर खरीदारी की। जिले में 20 करोड़ रुपये का व्यापार हुआ। बर्तन, कपड़े और आभूषणों की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ी। इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स, बर्तन, फर्नीचर और तमाम तरह के सजावटी सामान की बिक्री हुई। ऑटोमोबाइल सेक्टर पर भी कुबेर वर्षा हुई। 280 से ज्यादा दो पहिया और 100 से ज्यादा चार पहिया वाहनों की बिक्री हुई। लोगों के उत्साह को देखते हुए दुकानदारों और व्यापारियों के चेहरे पर भी चमक आ गई। देर शाम तक लोगों में खरीदारी का उत्साह बना रहा। करोड़ों रुपये के वाहन सड़कों पर उतरे

ऑटोमोबाइल सेक्टर में सबसे ज्यादा खरीदारी हुई। सिगला होंडा के मालिक विनोद सिगला ने बताया कि धनतेरस पर उनके पास से 50 से ज्यादा दोपहिया वाहन खरीदे गए। एक्टिवा फाइव-जी की खूब डिमांड है। दिवाली को लेकर ढाई हजार रुपये की छूट दी जा रही है। मिनहास एजेंसी संचालक अरविद ने बताया कि उनके यहां से 80 मोटरसाइकिलें बिकी हैं। पेटीएम से आनलाइन वाहन खरीदने पर 10 हजार रुपये के वाउचर मिलते हैं, जिस पर आनलाइन खरीदारी की जा सकती है। नेक्सजैन मोटरसाइकिलिग मैनेजर रणधीर सैनी ने कहा कि पिछले एक सप्ताह में 30 से ज्यादा डिलीवरी दी गई है जबकि 50 की बुकिग है। वीपीएस के मैनेजर भारत अरोड़ा ने कहा कि ट्राइबर गाड़ी की डेढ़ माह की एडवांस बुकिग चल रही है, जबकि धनतेरस वाले दिन शोरूम से नई 18 गाड़ियां सड़क पर उतरी हैं। इसके अलावा दिवाली तक 48 गाड़ियों की एडवांस बुकिग हैं। सोने चांदी के सिक्कों के साथ चांदी की थाली, कटोरी भी खरीदी

सर्राफा एसोसिएशन के प्रधान अश्वनी वर्मा ने कहा कि डायमंड के आइटम और सोने-चांदी की सिक्कों के प्रति लोगों का काफी रुझान है। आभूषण में ब्रेसलेट, चेन, अंगूठी, हल्के सेट को पसंद कर रहे हैं। लोगों ने ज्यादातर चांदी के सिक्का खरीदे। चांदी के गणेश लक्ष्मी की जोड़ी की भी काफी डिमांड रही। पूरे जिले में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की खरीदारी अनुमानित होगी। बर्तनों में चांदी की थाली, कटोरी, ग्लास, चम्मच, चांदी की हटरी, गिफ्ट में मोदक, चांदी के भगवान के फ्रेम, मोरपंख, श्रीयंत्र, लड्डू गोपाल का झूला लोग खरीद रहे हैं। दो से ढाई करोड़ के बर्तन खरीदारी

बर्तन व्यापारी असीम गर्ग ने बताया कि बर्तन व्यापार पर भगवान कुबेर की विशेष कृपा रही। करीब दो से ढाई करोड़ रुपये की बर्तन की खरीदारी हुई है। लोगों ने कटोरी से लेकर डिनर सेट और स्टील के बर्तनों की खरीदारी की। इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की भी खूब डिमांड

सिघल इंटरप्राइसिस संचालक इलेक्ट्रॉनिक्स चैतन्य सिघल ने बताया कि प्रतिदिन बिक्री में बढ़ोतरी है। लोग दिल खोलकर खरीदारी कर रहे हैं। पांच हजार रुपये से लेकर पांच लाख रुपये तक का सामान है। सर्दी का मौसम आने की वजह से वॉशिग मशीन, एलईडी की बिक्री सबसे ज्यादा है। हाई-फाई साउंड सिस्टम, माइक्रोवेव, एयर प्यूरीफायर, आरओ, वैक्यूम क्लीनर, इंडक्शन के प्रति भी रुझान है।

इस्माईलाबाद में भी खूब खरीदारी

इस्माईलाबाद: धनतेरस पर्व पर ग्रामीणों ने बाजार में जमकर खरीदारी की। ज्यूलर्स की दुकानों से सोने व चांदी के गहने लेने वालों की भी भीड़ रही। इससे अधिक महिलाओं ने बर्तनों की दुकानों से खरीददारी की। बर्तन विक्रेता जय भगवान गोयल ने बताया कि इस बार ग्राहकों ने पीतल व तांबे की धातु के बर्तन की खरीद में दिलचस्पी दिखाई। महिला रोशनी देवी ने बताया कि धनतेरस पर किसी न किसी धातु की खरीदारी अवश्य करनी चाहिए। इससे परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। धनतेरस पर मंदिरों में महिलाओं ने विशेष रूप से भजन कीर्तन किया। गोशाला के राधा कृष्ण मंदिर और प्राचीन शिव मंदिर में विशेष पूजन किया गया। नजदीकी गांव अरूणाय में ऐतिहासिक श्री संगमेश्वर महादेव मंदिर में माथा टेकने वालों का दिनभर तांता लगा रहा। मैनेजर भूषण गौतम ने बताया कि दिन भर लंगर का आयोजन किया गया।

chat bot
आपका साथी