प्रयागराज कुंभ मेले में दिखेगी कुरुक्षेत्र की झलक

विश्व भर के लोगों के लिए आस्था और आकर्षण का केंद्र बने प्रयागराज के कुंभ मेले में अब कुरुक्षेत्र की झलक भी दिखेगी। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से कुंभ मेले में प्रदर्शनी लगाई जा रही है। इस प्रदर्शनी में श्रीमद्भागवद गीता के साथ-साथ हरियाणा, कुरुक्षेत्र और महाभारत की झलक भी दिखाई जाएगी। प्रदर्शनी में ब्रह्मा जी की उत्तरवेदी माने जाने वाले ब्रह्मासरोवर के साथ-साथ गीता की जन्मस्थली ज्योतिसर को भी दर्शाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jan 2019 06:04 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jan 2019 06:04 AM (IST)
प्रयागराज कुंभ मेले में दिखेगी कुरुक्षेत्र की झलक
प्रयागराज कुंभ मेले में दिखेगी कुरुक्षेत्र की झलक

विनोद चौधरी, कुरुक्षेत्र : विश्व भर के लोगों के लिए आस्था और आकर्षण का केंद्र बने प्रयागराज के कुंभ मेले में अब कुरुक्षेत्र की झलक भी दिखेगी। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से कुंभ मेले में प्रदर्शनी लगाई जा रही है। इस प्रदर्शनी में श्रीमद्भागवद गीता के साथ-साथ हरियाणा, कुरुक्षेत्र और महाभारत की झलक भी दिखाई जाएगी। प्रदर्शनी में ब्रह्मा जी की उत्तरवेदी माने जाने वाले ब्रह्मासरोवर के साथ-साथ गीता की जन्मस्थली ज्योतिसर को भी दर्शाया जाएगा। इसके लिए कुंभ मेला क्षेत्र में ताली मार्ग पर ही मीडिया सेंटर के सामने 20 गुणा 30 मीटर का पंडाल तैयार किया जा रहा है। इस पंडाल में हजारों साल पहले महाभारत के युद्ध में श्रीकृष्ण के मुखार¨वद से दिए गए गीता के संदेश को श्रद्धालुओं तक पहुंचाया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगे कुंभ मेले में इन दिनों लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इन श्रद्धालुओं को धर्मनगरी का महत्व बताने और ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों को कुरुक्षेत्र की ओर खींचने के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से वहां पर प्रदर्शनी लगाई जा रही है। इसके लिए श्रीकृष्ण संग्रहालय कुरुक्षेत्र के क्यूरेटर राजेंद्र राणा के निर्देशन में एक पंडाल बनाया जा रहा है। इस पंडाल को खास डिजाइन में तैयार किया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों और श्रद्धालुओं को आकर्षित किया जा सके। कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह में पहुंचते हैं लाखों लोग

गीता की जन्मस्थली कुरुक्षेत्र में हर साल गीता जयंती समारोह को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है। इस समारोह में देश-विदेश से लाखों लोग पहुंचते हैं। साल 2018 में आयोजित हुए समारोह में 40 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने ब्रह्मासरोवर के घाट पर लगे क्राफ्ट और सरस मेले में शिरकत की थी। इस बार मॉरिशस को पार्टनर देश और गुजरात को पार्टनर स्टेट के रूप में शामिल किया गया था। इससे कुरुक्षेत्र की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक बढ़ती जा रही है। 28 जनवरी तक तैयार हो जाएगा पंडाल

केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने बताया कि 28 जनवरी तक प्रदर्शनी तैयार कर दी जाएगी। इस प्रदर्शनी में गीता के साथ-साथ कुरुक्षेत्र के महत्वपूर्ण तीर्थो बारे भी जानकारी दी जाएगी। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे विकास कार्यों को भी दिखाया जाएगा। 28 से शुरू हुई प्रदर्शनी चार मार्च कुंभ के समापन तक चलेगी।

chat bot
आपका साथी