कुटा की चौधर का फैसला आज, 367 मतदाता करेंगे भाग्य तय

कुटा (कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षक संघ) की चौधर का फैसला आज होगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 06:35 AM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 06:35 AM (IST)
कुटा की चौधर का फैसला आज, 367 मतदाता करेंगे भाग्य तय
कुटा की चौधर का फैसला आज, 367 मतदाता करेंगे भाग्य तय

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुटा (कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षक संघ) की चौधर का फैसला आज होगा। जनरल बॉडी और एक फैकल्टी सहित पांच पदों पर होने वाले चुनाव में 11 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। खजांची और कार्यकारिणी सदस्यों की 10 फैकल्टी पर पहले ही सहमति बन चुकी है। 367 शिक्षक इनके भाग्य का फैसला करेंगे। मंगलवार को होने वाले चुनाव की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

चुनाव अधिकारी कृष्ण चंद्र पांडे ने बताया कि शिक्षक क्लब में मंगलवार सुबह नौ बजे मतदान शुरू हो जाएगा। कोरोना महामारी को मध्यनजर एसओपी के मापदंडों के अनुरूप किया जा रहा है। मतदाता मास्क पहनकर और अपना नीला पैन साथ लेकर आएंगे। बिना मास्क मतदान केंद्र में आने की इजाजत नहीं होगी।

नौ से चार बजे तक होगा मतदान

चुनाव अधिकारी ने बताया कुटा की मतदान पहली बार शिक्षक क्लब में हो रहा। शिक्षक प्रात: 9 से सायं 4 बजे तक मतदान कर सकेंगे।

इस बार दो बूथ बनाए गए हैं। एक नंबर बूथ पर वोट नंबर 1 से 209 तक वोट डाले जा सकेंगे। इसमें फैकल्टी ऑफ आ‌र्ट्स एंड लैंग्वेज, फैकल्टी ऑफ सोशल साइंस, फैकल्टी ऑफ लाइफ सांइस एंड फॉर्मास्टि्यकल, फैकल्टी ऑफ साइंस, फैक्लटी ऑफ

एजुकेशन, फैकल्टी ऑफ इंडिक स्टडीज और बूथ नंबर 2 में 210 से लेकर 367 तक वोट डाले जाएंगे। इसमें फैकल्टी यूआइईटी, फैकल्टी ऑफ लॉ, फैकल्टी ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट और फैकल्टी ऑफ इंस्टीट्यूट इंटीग्रेटिड एंड ऑनर्स स्टडी के वोट डाले जाएंगे। मतदान केंद्र और फर्नीचर को अच्छी तरह से सैनिटाइज कराया गया है। प्रत्येक मतदाता की थर्मल स्क्रीनिग होगी। इसके बाद ही उनको केंद्र में जाने दिया जाएगा।

इन पदों पर ये मैदान में उतरे

चुनाव अधिकारी कृष्ण चंद्र पांडे ने बताया कि प्रधान पद के लिए डा. परमेश कुमार और डा. नरेश कुमार चुनाव मैदान में हैं। उप प्रधान के लिए दलिप कुमार और रमेश कुमार, सचिव के लिए डा. चंद्रकांत, विजय कुमार और डा. विवेक कुमार चुनाव मैदान में हैं। सह सचिव के लिए हरविदर सिंह व प्रदीप कुमार मित्तल और कार्यकारिणी सदस्य के लिए फैकल्टी ऑफ एजुकेशन में डा. कुलदीप सिंह व डा. राजबीर सिंह चुनाव मैदान में हैं। हालांकि इनमें से एक ने नाम वापसी के बाद दूसरे को समर्थन दे दिया है।

chat bot
आपका साथी