देश में खेल के क्षेत्र में कुरुक्षेत्र के खिलाड़ियों ने छोड़ी छाप : सुधा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि देश में खेल के क्षेत्र में कुरुक्षेत्र के खिलाड़ियों ने अनूठी छाप छोड़ी है। जिले के खिलाड़ियों ने हॉकी, वॉलीबाल, जूड़ो, बॉक्सिंग, साइकि¨लग सहित अन्य खेलों में प्रदेश के साथ-साथ देश का नाम रोशन करने का काम किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Oct 2018 05:45 PM (IST) Updated:Sat, 20 Oct 2018 11:02 PM (IST)
देश में खेल के क्षेत्र में कुरुक्षेत्र के खिलाड़ियों ने छोड़ी छाप : सुधा
देश में खेल के क्षेत्र में कुरुक्षेत्र के खिलाड़ियों ने छोड़ी छाप : सुधा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि देश में खेल के क्षेत्र में कुरुक्षेत्र के खिलाड़ियों ने अनूठी छाप छोड़ी है। जिले के खिलाड़ियों ने हॉकी, वॉलीबाल, जूड़ो, बॉक्सिंग, साइकि¨लग सहित अन्य खेलों में प्रदेश के साथ-साथ देश का नाम रोशन करने का काम किया है। इसलिए हलका थानेसर में 12 खेल स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

विधायक सुभाष सुधा शनिवार को गांव किरमच में श्री मुनि कुलतारण तीर्थ खेल कमेटी की ओर से आयोजित 28वीं कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि के रूप में बोल रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा, कमेटी के प्रधान प्रेम चंद, सरपंच ओमप्रकाश, राजबीर, संजय भूरा, साहिल सुधा ने खिलाड़ियों से परिचय लिया और समापन समारोह के कार्यक्रम का शुभांरभ किया। इस दौरान विधायक सुभाष सुधा ने गांव किरमच में खेल स्टेडियम का निर्माण करने के लिए 40 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की है। हालांकि विधायक के प्रयासों से खेल स्टेडियम में 350 से ज्यादा ट्राली मिट्टी की डाली जा चुकी है। इतना ही नहीं विधायक ने गांव खेल कमेटी को 5 लाख और गांव किरमच की टीम को 11 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की है।

विधायक ने कहा कि इस गांव में भव्य खेल स्टेडियम का निर्माण करने का काम शुरू कर दिया गया है। इन तमाम पहलुओं को देखते हुए थानेसर में 12 खेल मैदान बनाने के प्रस्ताव पर काम किया जा रहा है। खेल महासचिव संजय भूरा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन पिछले 28 सालों से किया जा रहा है। इस साल हरियाणा व पंजाब से 65 टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा को दिखाया। इस प्रतियोगिता में हिसार से राघो सिगंवा की टीम को प्रथम आने पर एक लाख एक हजार की इनाम और दूसरे स्थान पर आने वाली सांच की टीम को 71 हजार, सर्वश्रेष्ठ रेडर विक्की को 11 हजार व कैचर श्याम को भी 11 हजार रुपये का इनाम दिया गया है। इस सभी खिलाड़ियों को विधायक सुभाष सुधा ने सम्मानित किया।

श्री मुनि कुलतारण तीर्थ खेल कमेटी के अध्यक्ष प्रेम चंद ने कहा कि थानेसर विधायक सुभाष सुधा के प्रयासों से गांव में खेल स्टेडियम का निर्माण संभव हो पाएगा। इससे पहले सभी सरकारों में खेल स्टेडियम के निर्माण की घोषणाएं जरूर की गई। इस बार भाजपा सरकार में विधायक सुभाष सुधा के कारण यह संभव हो पाया है। इस कार्यक्रम के मंच का संचालन आत्मा राम ने किया। इस मौके पर उपप्रधान राजबीर, सरपंच ओम प्रकाश, महासचिव संजय भूरा, कोषाध्यक्ष जयभगवान, मंदिर कमेटी के प्रधान ज्ञानी राम, रणधीर, हरमन कांबोज, सुंदर ¨सह, कृष्ण, गुलाब, स¨लद्र, ¨रकू प्रजापत, सुरेश व मोहन मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी