रासलीला में श्रीकृष्ण जन्म का मंचन

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : ब्रह्मापुरी अन्नक्षेत्र आश्रम ट्रस्ट की ओर से गीता जयंती के उपलक्ष्य म

By Edited By: Publish:Tue, 06 Dec 2016 06:49 PM (IST) Updated:Tue, 06 Dec 2016 06:49 PM (IST)
रासलीला में श्रीकृष्ण जन्म का मंचन

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

ब्रह्मापुरी अन्नक्षेत्र आश्रम ट्रस्ट की ओर से गीता जयंती के उपलक्ष्य में ब्रह्मसरोवर मुख्य प्रवेश द्वार पर आयोजित रासलीला में पहले सत्र में रामजन्म और दूसरे सत्र में श्रीकृष्ण जन्म पर बधाईयों का मंचन हुआ। रासलीला में भारी संख्या में आए दर्शकों ने प्रत्येक दृश्य को उत्सुकता से देखा। मंच पर स्वामी चिरंजीपुरी महाराज ने पर्दा उठाने की रस्म करके आरती की। प्रथम सत्र में रामलीला में दिखाया गया कि राक्षसों के अत्याचारों से पृथ्वी कांप उठती है। वह एक गाय का रुप धारण करके ब्रह्मा जी के पास जाती है। ब्रह्मा जी उसे शिव के पास भेजते हैं। उसके बाद सभी देवता गाय को लेकर भगवान विष्णु के दरबार में धर्म, गाय और पृथ्वी की रक्षा की प्रार्थना करते है। इस प्रसंग से दर्शकों को यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि धर्म व सत्य की कभी हानि नहीं होती। जो व्यक्ति अधर्म व असत्य का साथ देते हैं, उनका दुखदायी अंत होता है। जैसे रावण, कुंभकर्ण, मेघनाथ, कंस और कौरवों का हुआ। स्वामी चिरंजीपुरी महाराज ने दर्शकों से आह्वान किया वे अधिक से अधिक संख्या में परिवार सहित रासलीला के दर्शन करें। वृंदावन के प्रसिद्ध राम-श्याम रासलीला संस्थान के कलाकारों ने निर्देशक स्वामी सीताराम के निर्देशन में भव्य दृश्य दिखाए। मंच का संचालन आकाशवाणी उद्घोषक एकांत भारद्वाज ने किया। इस अवसर पर नेमचंद जैन, सतीश मित्तल, अविनाशी लाल अरोड़ा, सुभाष गुप्ता, लच्छी राम, मोहित, विनोद गर्ग, दीपक ¨जदल और कमला रानी सहित अन्य ट्रस्टी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी