कांग्रेस का टू जी व जीजाजी घोटाला जनता नहीं भूली : उप मुख्यमंत्री

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कांग्रेस घोटाले के आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राजस्व के एक रुपये का भी नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Nov 2019 09:51 AM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 09:51 AM (IST)
कांग्रेस का टू जी व जीजाजी घोटाला जनता नहीं भूली : उप मुख्यमंत्री
कांग्रेस का टू जी व जीजाजी घोटाला जनता नहीं भूली : उप मुख्यमंत्री

संवाद सहयोगी, इस्माईलाबाद

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कांग्रेस घोटाले के आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राजस्व के एक रुपये का भी नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। यदि इसमें कोई संलिप्त मिला तो उसे नाप दिया जाएगा। वे गांव जंधेड़ी में बोल रहे थे।

चौटाला ने कहा कि कांग्रेस का टू जी व जीजाजी घोटाला जनता नहीं भूली है। कांग्रेस ने अपने राज में जमीनें बेचकर खाई। चौटाला ने कहा कि राइस मिलों में चेकिग की जा रही है। प्रदेश सरकार ने 50 किमी के दायरे में एचटेट परीक्षा का प्रबंध कर सराहनीय कार्य किया। इसके साथ ही सांझा कमेटी बना दी गई है। इसमें निर्णय लिया जाएगा कि किसानों का ऋण कैसे माफ किया जाए। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का भी ख्याल रखा जाएगा। बेरोजगारों को उनका हक दिलाने कि दिशा में तेजी से कदम उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि करनाल के सिरसी गांव को लाल डोरा मुक्त गांव बनाया जा रहा है। इसी आधार पर प्रदेश में लाल डोरे को समाप्त करने की दिशा में काम आरंभ कर दिया गया है। इस मौके पर चौटाला और विधायक असीम गोयल ने जंधेड़ी गांव के पूर्व सरपंच अनिल कुमार के स्वर्गीय पिता जग्गा सिंह की याद में नवनिíमत मर्हिष मारकंडेय मंदिर के मुख्य द्वार का उद्घाटन किया। इस मौके पर सुरजीत सौंडा, जिला प्रान कुलदीप मुलतानी, अनवर खान, ार्मेंद्र नैन, राहुल कंसल, अमरेंद्र सिंह आदि ने अभिनंदन किया। चौटाला हिचकोले खाते निकले तो अफसर डरे

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का काफिला जब इस्माईलाबाद से थांदड़ा गांव की ओर निकला तो सड़क की बदहाल हालत देखकर उनकी भौंहें तन गई। थांदड़ा, जोतपुर और जैतपुरा के लोगों ने भी सड़क को लेकर रोना रोया। चौटाला ने जंधेड़ी गांव में ही अधिकारियों को तलब कर लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सड़क में सुधार का दस दिन का समय दिया। इस मौके पर चौटाला ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी और मौके पर ही अधिकारियों को निवारण करने का आदेश दिया।

chat bot
आपका साथी