गीता जयंती से पूर्व जन्माष्टमी की गूंज होनी चाहिए पूरे विश्व में : ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के लिए ब्रह्मसरोवर के तट पर जयराम विद्यापीठ में विशेष तैयारी की गई हैं। जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने जन्माष्टमी उत्सव के लिए विशेष दिशा निर्देश जारी किए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 31 Aug 2018 01:24 AM (IST) Updated:Fri, 31 Aug 2018 01:24 AM (IST)
गीता जयंती से पूर्व जन्माष्टमी की गूंज होनी चाहिए पूरे विश्व में : ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी
गीता जयंती से पूर्व जन्माष्टमी की गूंज होनी चाहिए पूरे विश्व में : ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के लिए ब्रह्मसरोवर के तट पर जयराम विद्यापीठ में विशेष तैयारी की गई हैं। जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने जन्माष्टमी उत्सव के लिए विशेष दिशा निर्देश जारी किए हैं।

जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश ¨सगला ने बताया कि ब्रह्मचारी ने गीता जयंती आयोजन कमेटी के सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष गीता जयंती महोत्सव से पूर्व विद्यापीठ में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को विशेष रूप से आकर्षक बनाया जाए। भगवान श्रीकृष्ण की कर्म की भूमि पर जन्माष्टमी महोत्सव की गूंज विश्व के कोने-कोने तक पहुंचनी चाहिए। विद्यापीठ में कोलकाता के कारीगरों की तैयार की गई मूर्तियों की खास तौर पर सजावट की जा रही है। मूर्तियों को सजाने के साथ ही जन्माष्टमी को लेकर मनमोहक झांकियां भी बनाई गई हैं। झांकियों को रंगीन लड़ियों के साथ अंतिम रूप दिया गया है। ¨सगला ने बताया कि इस मौके पर राजा कर्ण और भगवान श्रीकृष्ण की झांकी, राक्षस का वध करते हुए श्रीकृष्ण की झांकी, श्रीराधा-कृष्ण, भगवान श्रीराम की हनुमान सेवा करते हुए, श्रीकृष्ण-सुदामा और मां गंगा की झांकी खास आकर्षण का केंद्र होंगी। इस अवसर पर टीके शर्मा, श्रवण गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, कुलवंत सैनी, एसएन गुप्ता, केके कौशिक, खरैती लाल ¨सगला, राजेंद्र ¨सघल, केके गर्ग, टेक ¨सह लौहार माजरा, पवन गर्ग, सतबीर कौशिक, मुनीश मित्तल, अशोक गर्ग, संजीव गर्ग आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी