Lok Sabha Election 2024: इनेलो ने कुरुक्षेत्र सीट से किया उम्मीदवार का एलान, महासचिव अभय सिंह चौटाला देंगे आप-बीजेपी को टक्कर

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) को लेकर सभी पार्टियों ने जोरों शोरों तैयारियां शुरू कर दी है। इसी के चलते इनेलो ने कुरुक्षेत्र सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। कुरुक्षेत्र सीट से राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय चौटाला अपनी दावेदारी पेश करेंगे। इस सीट में आप आदमी पार्टी ने सुशील कुमार गुप्ता को उतारा है। ऐसे में इस खास सीट पर कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

By Jagran NewsEdited By: Deepak Saxena Publish:Sat, 16 Mar 2024 12:08 PM (IST) Updated:Sat, 16 Mar 2024 12:08 PM (IST)
Lok Sabha Election 2024: इनेलो ने कुरुक्षेत्र सीट से किया उम्मीदवार का एलान, महासचिव अभय सिंह चौटाला देंगे आप-बीजेपी को टक्कर
इनेलो ने कुरुक्षेत्र सीट से किया उम्मीदवार का एलान, महासचिव अभय सिंह चौटाला देंगे आप-बीजेपी को टक्कर (फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। लोकसभा चुनाव के लिए इनेलो ने कुरुक्षेत्र से राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय चौटाला के नाम की घोषणा की है। इसकी जानकारी इनेलो राष्ट्रीय उप प्रधान प्रकाश भारती ने दी है। इनेलो राष्ट्रीय संगठन सचिव श्याम सिंह राणा और पूर्व विधायक इनेलो भी मौजूद रहे।

जाट धर्मशाला में हुई प्रेसवार्ता

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती ने जाट धर्मशाला में एक प्रेसवार्ता के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने एक चयन समिति बनाई थी। इस चयन समिति ने पूरे हरियाणा का मंथन किया। अभी एक सीट की घोषणा की गई है। इस दौरान शासन समिति के चेयरमैन शेर सिंह बड़शामी, राष्ट्रीय संगठन सचिव एवं पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा, जिला प्रधान बुट्टा लुक्खी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: Chandigarh News: गोशालाओं की बुरी दशा पर हरियाणा-पंजाब ने नहीं दी स्टेट्स रिपोर्ट, हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना

chat bot
आपका साथी