वर्तमान समय में संस्कृत की उपयोगिता विषय पर की संगोष्ठी आयोजित

संस्कृत साहित्य अकादमी की ओर से वर्तमान समय में संस्कृत की उपयोगिता विषय पर श्रीब्राह्माण एवं तीर्थोद्धार सभा द्वारा संचालित वेद विद्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Aug 2019 06:40 AM (IST) Updated:Fri, 09 Aug 2019 06:40 AM (IST)
वर्तमान समय में संस्कृत की उपयोगिता विषय पर की संगोष्ठी आयोजित
वर्तमान समय में संस्कृत की उपयोगिता विषय पर की संगोष्ठी आयोजित

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : संस्कृत साहित्य अकादमी की ओर से वर्तमान समय में संस्कृत की उपयोगिता विषय पर श्रीब्राह्माण एवं तीर्थोद्धार सभा द्वारा संचालित वेद विद्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने शिरकत की, जबकि अकादमी से आचार्य मुकेश कुमार पांडेय अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। कुरुक्षेत्र वेद संस्कृत विद्यालय एवं छात्रावास के संस्थापक आचार्य बलराम शांडिल्य की आठवीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का संचालन हरिदेव शास्त्री द्वारा किया गया। इस दौरान पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सुरेंद्र मोहन मिश्र को वेद विद्यालय की ओर से विधायक ने सम्मानित किया।

विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि आचार्य बलराम शांडिल्य से उनका काफी लंबे समय तक नजदीकी रिश्ता रहा। उन्होंने जीवन भर भारतीय संस्कृति और देश के लिए कार्य किया। विधायक सुधा ने सभा को संस्कृत वेद विद्यालय छात्रावास के लिए दो लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी