जवाहर गोयल आप पार्टी में हुए शामिल

जासं, कुरुक्षेत्र : प्रोफेसर कालोनी में हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ के लंबे समय तक प्रदेशाध्यक्ष रहे तथा वर्तमान में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के अधिवक्ता जवाहर गोयल को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jan 2019 12:46 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jan 2019 12:46 AM (IST)
जवाहर गोयल आप पार्टी में हुए शामिल
जवाहर गोयल आप पार्टी में हुए शामिल

जासं, कुरुक्षेत्र : प्रोफेसर कालोनी में हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ के लंबे समय तक प्रदेशाध्यक्ष रहे तथा वर्तमान में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के अधिवक्ता जवाहर गोयल को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। दिल्ली कैंट के विधायक सुरेंद्र कमांडो ने उन्हें विधिवत पार्टी में शामिल किया। विधायक सुरेंद्र कमांडो कहा कि आम आदमी की पार्टी की सरकार ने दिल्ली में अपने चुनाव घोषणा में जो वायदे किए थे, उन्हें मात्र तीन सालों में ही पूरा कर के दिखाया है। जवाहर गोयल ने बताया कि वह लम्बे समय से आम आदमी पार्टी के प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमन्त्री अरविन्द केजरीवाल के विचारों से प्रभावित हैं। यही कारण है कि वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।इस मौके पर विशाल खुब्बड़, आशुतोष, इंजीनियर सुखबीर, ओम¨सह, संजय गोयल, विजय ¨सह, विशाल गोयल, केदारनाथ बंसल, कपिल मित्तल, अशोक गर्ग, विजय गर्ग मौजूद थे

chat bot
आपका साथी