सात राउंड में सुधा तो सात में आगे रहे अरोड़ा

थानेसर विधानसभा सीट की मतगणना के 14 राउंडों में से सात में भाजपा के सुभाष सुधा तो सात में कांग्रेस के अशोक अरोड़ा आगे रहे। राउंड अनुसार चले इस खेल में कभी सुधा ऊपर आ जाते तो कभी अरोड़ा उन्हें पछाड़ कर बढ़त बना लेते।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Oct 2019 06:50 AM (IST) Updated:Fri, 25 Oct 2019 06:50 AM (IST)
सात राउंड में सुधा तो सात में आगे रहे अरोड़ा
सात राउंड में सुधा तो सात में आगे रहे अरोड़ा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: थानेसर विधानसभा सीट की मतगणना के 14 राउंडों में से सात में भाजपा के सुभाष सुधा तो सात में कांग्रेस के अशोक अरोड़ा आगे रहे। राउंड अनुसार चले इस खेल में कभी सुधा ऊपर आ जाते तो कभी अरोड़ा उन्हें पछाड़ कर बढ़त बना लेते। सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना में दिन भर चले इस आगे-पीछे के खेल में बाहर खड़े प्रत्याशियों के समर्थकों की धड़कनें भी बढ़ी रही।

पहला राउंड खुलते भाजपा के सुभाष सुधा ने कांग्रेस के अशोक अरोड़ा से 163 वोट से बढ़त बनाई। इसके बाद दूसरे, तीसरे और चौथे राउंड में कांग्रेस के अशोक अरोड़ा ने बढ़त बनाए रखी। इसके बाद जब चौथे राउंड की ईवीएम खुली और परिणाम बाहर आए तो भाजपा के सुभाष सुधा ने 1019 वोटों से बढ़त बनाई। इसके बाद छठे और सातवें राउंड में सुभाष सुधा ने लीड बरकरार रखी। आठवें राउंड में कांग्रेस के अशोक अरोड़ा ने बढ़त बनाई तो नौवें और 10वें में सुभाष सुधा आगे रहे। इसके बाद 11वें, 12वें और 13वें राउंड में फिर अशोक अरोड़ा ने बढ़त बनाई, लेकिन 14 वें राउंड में मिली बढ़त ने सुधा को जीत तक पहुंचा दिया।

chat bot
आपका साथी