कांग्रेस की पहली महिला पंचायत में भरी हुंकार

प्रदेश महिला कांग्रेस की ओर से बृहस्पतिवार को कांग्रेस भवन में महिला पंचायत कार्यक्रम किया गया। उसमें प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रभारी डॉ. ओनिका मैहरोतरा मुख्य अतिथि रहीं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Feb 2020 07:20 AM (IST) Updated:Fri, 28 Feb 2020 07:20 AM (IST)
कांग्रेस की पहली महिला पंचायत में भरी हुंकार
कांग्रेस की पहली महिला पंचायत में भरी हुंकार

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : प्रदेश महिला कांग्रेस की ओर से बृहस्पतिवार को कांग्रेस भवन में महिला पंचायत कार्यक्रम किया गया। उसमें प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रभारी डॉ. ओनिका मैहरोतरा मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने की।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिला विग को आगे ला रहा है। इस तरह के कार्यक्रम पूरे प्रदेश में किए जाएंगे। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। डॉ. ओनिका ने कहा कि इन कार्यक्रमों के तहत हर जिले से अनुभवी एवं सशक्त महिलाओं के संगठन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

सुधा भारद्वाज ने संगठन के विस्तार व मजबूती के लिए महिला पंचायत कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार हर वर्ग की अनदेखी कर रही है। महिलाओं पर अत्याचार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वे घर में भी खुद को असुरक्षित समझने लगी हैं। सरकार घर-घर में नशे को बढ़ावा दे रही है। इसका असर समाज पर पड़ेगा।

जिलाध्यक्ष निशि गुप्ता कार्यक्रम में पहुंचने सबका आभार व्यक्त किया। एससी विग हरियाणा की चेयरपर्सन रीना वाल्मीकि ने मंच का सफल संचालन किया। इस मौके पर महासचिव किरण मलिक , प्रदेश मीडिया कोर्डिनेटर रुचि शर्मा, सुषमा खन्ना, एडवोकेट अनीता चौधरी, सुनीता नेहरा, बिमला सिरोहा आदि मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी