रोहतक में आठ सितंबर को होगी ऐतिहासिक विजय संकल्प रैली : सैनी

सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि रोहतक में आठ सितंबर को एक ऐतिहासिक विजय संकल्प रैली होने जा रही है। इस विजय संकल्प रैली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Aug 2019 08:30 AM (IST) Updated:Fri, 30 Aug 2019 08:30 AM (IST)
रोहतक में आठ सितंबर को होगी ऐतिहासिक विजय संकल्प रैली : सैनी
रोहतक में आठ सितंबर को होगी ऐतिहासिक विजय संकल्प रैली : सैनी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि रोहतक में आठ सितंबर को एक ऐतिहासिक विजय संकल्प रैली होने जा रही है। इस विजय संकल्प रैली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। विजय संकल्प रैली प्रदेश को एक नई दिशा देने का काम करेगी। वह बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में लोगों की समस्याओं को सुनने के उपरांत कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आठ सितंबर को विजय संकल्प रैली में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं व आमजन को अपना संदेश देंगे। लोकसभा क्षेत्र से हजारों कार्यकर्ता इस रैली में पहुंचेंगे और प्रधानमंत्री के संदेश को सुनेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए रखे गए 75 प्लस का संदेश दे रही है और यह यात्रा आठ सितंबर तक चलेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में जिस प्रकार जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फिर से कमान सौंपने का काम किया है, ठीक इसी प्रकार आने वाले विधानसभा चुनाव में भी प्रदेश की जनता भाजपा को जीताकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल को दोबारा गद्दी पर बिठाने का काम करेंगी। सरकार ने वर्ष 2014 से प्रदेश में सभी प्रकार की सुविधाएं और योजनाओं का लाभ देने के लिए आन लाइन प्रणाली को अपनाकर भ्रष्टाचार को समाप्त करने का काम किया है। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, गुरनाम सिंह मंगोली, लोकसभा निगरानी कमेटी के संयोजक धर्मवीर डागर, मीडिया प्रभारी विनित क्वात्रा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी