राज्य स्तरीय लीगल लिटरेसी की डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रतियोगिता में हिमांशी प्रथम

गीता निकेतन आवासीय विद्यालय की छात्रा हिमांशी ने लीगल लिटरेसी की राज्य स्तरीय डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल व जिले का नाम रोशन किया। विजेता छात्रा के स्कूल परिसर में पहुंचने पर स्कूल प्रिसिपल नारायण सिंह के साथ अन्य स्टाफ सदस्यों ने स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 05:58 AM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 05:58 AM (IST)
राज्य स्तरीय लीगल लिटरेसी की डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रतियोगिता में हिमांशी प्रथम
राज्य स्तरीय लीगल लिटरेसी की डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रतियोगिता में हिमांशी प्रथम

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : गीता निकेतन आवासीय विद्यालय की छात्रा हिमांशी ने लीगल लिटरेसी की राज्य स्तरीय डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल व जिले का नाम रोशन किया। विजेता छात्रा के स्कूल परिसर में पहुंचने पर स्कूल प्रिसिपल नारायण सिंह के साथ अन्य स्टाफ सदस्यों ने स्वागत किया।

प्रिसिपल नारायण सिंह ने बताया कि हरियाणा लीगल सर्विसेज अथारिटी के अंतर्गत लीगल लिटरेसी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 19 फरवरी को जैन विद्या मंदिर स्कूल, सोनीपत में हुआ। इस प्रतियोगिता में डिविजन स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों ने प्रतिभागिता की। प्रतियोगिता में आयोजित विभिन्न गतिविधियों निबंध लेखन, स्लोगन लेखन, कविता पाठ, पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन, वाद-विवाद, पेंटिग, लघु नाटिका, भाषण व डाक्यूमेंट्री फिल्म में गीता निकेतन आवासीय विद्यालय के छात्रों ने भाग लिया। जिसमें वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार विषय पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म में हिमांशी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। उन्होंने छात्रा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परिश्रम करके ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। सभी छात्रों को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।

chat bot
आपका साथी