शहर भर में नाकाबंदी कर काटे 255 वाहनों के चालान

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पुलिस ने अपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने व यातायात नियमों

By Edited By: Publish:Tue, 21 Feb 2017 02:35 AM (IST) Updated:Tue, 21 Feb 2017 02:35 AM (IST)
शहर भर में नाकाबंदी कर काटे 255 वाहनों के चालान
शहर भर में नाकाबंदी कर काटे 255 वाहनों के चालान

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

पुलिस ने अपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने व यातायात नियमों को पालना कराने के लिए शहर भर में नाकाबंदी की। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 255 वाहन चालकों के चालान किए। नाकों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने आने-जाने वाले वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने बताया कि जिले भर में कानून व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने व यातायात नियमों का पालन कराने के लिए एक दर्जन से अधिक स्थानों पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान थाना शहर के अंतर्गत मोहन नगर चौक, झांसा चुंगी, बाहरी मोड़, बीआर चौक, ब्रह्मा चौक, आयुर्वेदिक कालेज चौक, थाना सदर के अंतर्गत आईटीआई के नजदीक उमरी रोड, इस्सरगढ़ मोड़, बाबैन रोड, थाना केयूके के अंतर्गत थर्ड गेट चौकी , अमीन रोड मोड़, ढांड रोड ¨पडारसी बस अड्डा, ज्योतिसर पुलिस चौक के सामने नाके लगाए गए। जांच के दौरान पुलिस कर्मचारियों ने वाहनों की जांच की और यातायात नियमों की उल्लंघना करने पर 125 चालान किए। जिनमें से एक वाहन को जब्त किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान 17 चालान तीन सवारी, दो चालान ओवर स्पीड के लिए, 69 चालान बिना हैलमेट के मोटरसाइकिल सवारों और 34 चालान अन्य यातायात नियमों की उल्लंघना के लिए किए गए।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वे कुरुक्षेत्र पुलिस जिले में अमन शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्था की पालना के लिए कृत संकल्प हैं। किसी भी असामाजिक तत्व को नियमों और कानूनों की उल्लंघना करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने बताया कि यातयात नियमों का पालन करना भी हम सभी के लिए जरुरी है। यातायात नियमों का पालन करना जहां एक ओर हमें स्वयं को सुरक्षा देता है, वहीं हमारा सामाजिक दायित्व भी बनता है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा स्कूलों, कालेजों या अन्य सामाजिक मंचों पर यातायात नियमों के पालन के लिए जागरुकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके अलावा हर व्यक्ति का अपना सामाजिक और संवैधानिक दायित्व भी बनता है कि हम कानूनों का पालन करें और पुलिस और प्रशासन का सहयोग भी करें।

chat bot
आपका साथी