CM Nayab Saini: नए मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ आवास में हवन-यज्ञ के साथ किया गृह प्रवेश, पूर्व CM मनोहर लाल भी रहे मौजूद

Haryana News हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने आज सनातन परम्परा का अनुसरण करते हुए हवन-यज्ञ के साथ गृह प्रवेश किया। इस मौके पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल भी मौजूद रहें। नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर में परिवार के साथ हवन यज्ञ किया और प्रदेश तथा प्रदेशवासियों की खुशहाली तथा समृद्धि के लिए कामना की।

By Jagran NewsEdited By: Prince Sharma Publish:Fri, 15 Mar 2024 02:18 PM (IST) Updated:Fri, 15 Mar 2024 02:18 PM (IST)
CM Nayab Saini: नए मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ आवास में हवन-यज्ञ के साथ किया गृह प्रवेश, पूर्व CM मनोहर लाल भी रहे मौजूद
Haryana News: नए मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ आवास में हवन-यज्ञ के साथ किया गृह प्रवेश

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। CM Nayab Saini: हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज सनातन परम्परा का अनुसरण करते हुए हवन-यज्ञ के साथ गृह प्रवेश किया। इस मौके पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल भी मौजूद रहें। नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर में परिवार के साथ हवन यज्ञ किया और प्रदेश तथा प्रदेशवासियों की खुशहाली तथा समृद्धि के लिए कामना की।

12 मार्च को ली थी सीएम पद की शपथ

हरियाणा में 12 मार्च को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कैबिनेट समेत मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इस बीच कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बना दिया गया। अब उन्होंने प्रदेश के ग्यारहवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

कल पीएम से की थी मुलाकात

बीते दिन नायब सिंह सैनी ने नई दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार को लेकर कहा कि पीएम ने जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर गरीब परिवारों तक लाभ पहुंचाने का काम किया है।

chat bot
आपका साथी