व्यापारी नेता पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, दिन भर चली समझौते की बातचीत

शहर के एक व्यापारी नेता पर महिला ने बृहस्पतिवार शाम को छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। इस मामले मे शुक्रवार को दिनभर दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास जारी रहे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 01:37 AM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 01:37 AM (IST)
व्यापारी नेता पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, दिन भर चली समझौते की बातचीत
व्यापारी नेता पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, दिन भर चली समझौते की बातचीत

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : शहर के एक व्यापारी नेता पर महिला ने बृहस्पतिवार शाम को छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। इस मामले मे शुक्रवार को दिनभर दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास जारी रहे। दोनों पक्षों के लोग कृष्णा गेट पुलिस चौकी मौजूद रहे, मगर महिला आरोपित के खिलाफ कार्रवाई के लिए अड़ी रही।

शाम को थाना शहर प्रभारी और महिला सहायक उपनिरीक्षक परमजीत कौर मामले में कार्रवाई के लिए महिला को थाने ले गई। समाचार लिखने तक इस मामले में कार्रवाई जारी थी।

शहर के मुख्य बाजार में एक व्यापारी नेता की दुकान महिला ने किराये पर दुकान ली हुई है। आरोप है कि बृहस्पतिवार शाम किराये को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ। झगड़े में व्यापारी नेता ने से छेड़छाड़ की। महिला का आरोप है कि व्यापारी नेता ने अपना प्रभाव भी दिखाया। इसकी दिनभर बाजार में चर्चाएं रहीं। दोनों पक्षों की ओर से लोगों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी लगाए। दोनों पक्षों के बीच दिनभर समझौते के प्रयास किए गए, मगर उनके बीच समझौता नहीं हुआ। महिला का आरोप था कि उसे दिन भर चौकी में बैठाए रखा, जबकि आरोपित को काबू नहीं किया। जांच अधिकारी परमजीत कौर ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर करने की कार्रवाई कर दी है। आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी