वशिष्ठ कालोनी में किया गया गीता पाठ व संकीर्तन

श्रीकृष्ण कृपा गोशाला एवं सेवा समिति द्वारा वशिष्ठ कालोनी में सावित्री भाटिया के निवास स्थान पर गीता पाठ व संकीर्तन का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 31 May 2018 01:20 AM (IST) Updated:Thu, 31 May 2018 01:20 AM (IST)
वशिष्ठ कालोनी में किया गया गीता पाठ व संकीर्तन
वशिष्ठ कालोनी में किया गया गीता पाठ व संकीर्तन

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : श्रीकृष्ण कृपा गोशाला एवं सेवा समिति द्वारा वशिष्ठ कालोनी में सावित्री भाटिया के निवास स्थान पर गीता पाठ व संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें संकीर्तन प्रमुख सुनील वत्स, प्रसिद्ध भजन गायक लख¨वद्र ¨सह लक्खा, सतीश डोगरा, गुलशन माटा, मनीष खुराना ने एक से बढ़कर एक भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। इस अवसर पर समिति की ओर से तिलक राज धमीजा, कृष्ण लाल पूंडरी वाले, विनोद शर्मा ने भाटिया परिवार को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। इस संकीर्तन व गीता पाठ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर सेजल, काव्य नरूला, भारत, अतुल भारद्वाज, कृष्ण शर्मा, गिरवर शर्मा, प्रधान सुरेश शर्मा, श्याम आहूजा, विजय नरूला मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी