अनुभव आधारित सेमिनार में किया मार्गदर्शन

मेजर नितिन बाली गीता निकेतन विद्या मंदिर के प्राचार्य सोमदत्त ने कहा कि विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान आचार्यों को वर्तमान परिस्थितियों का सामना करने के लिए प्रेरित कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 07:00 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 07:00 AM (IST)
अनुभव आधारित सेमिनार में किया मार्गदर्शन
अनुभव आधारित सेमिनार में किया मार्गदर्शन

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : मेजर नितिन बाली गीता निकेतन विद्या मंदिर के प्राचार्य सोमदत्त ने कहा कि विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान आचार्यों को वर्तमान परिस्थितियों का सामना करने के लिए प्रेरित कर रही है। विद्या भारती की योजना रचना के अनुरूप संकुल के नौ विद्यालयों के कक्षा अरुण से लेकर पांचवीं कक्षा तक के आचार्यों के लिए एक दिवसीय अनुभव आधारित सेमिनार में मार्गदर्शन मिला।

वे मेजर नितिन बाली गीता निकेतन विद्या मंदिर में आयोजित सेमिनार में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि विद्यालय के शैक्षिक यात्रा भी किसी शैक्षिक उद्देश्य को लेकर हो सकते है। उन्होंने प्राचीन समय से चली आ रही रटन विद्या को त्यागने पर बल दिया। नई शिक्षा नीति के तहत आचार्यों की मन:स्थिति तैयार हो। सेमिनार में गीता निकेतन आवासीय विद्यालय के प्राचार्य नारायण सिंह ने अनुभव का विस्तार पूर्वक वर्णन किया। गीता निकेतन सेक्टर-3 के प्राचार्य बलवंत सिंह ने अपने विषय को पीपीटी के माध्यम से बताया और कहा कि आचार्य अपने विषय को विभिन्न कार्यकलापों के माध्यम से खेल खेल में सीखा सकते हैं। अनुभव पर आधारित ज्ञान विद्यार्थी के जीवन में स्थायी रहता है। इस मौके पर एसएमबी गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुलश्रेष्ठ, गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्या सुनीता चावला, श्रीमद भगवत गीता बाल घर के प्राचार्य सुखबीर सिंह, गीता निकेतन विद्या मंदिर,मोहन नगर विद्यालय के प्राचार्य यशपाल, गीता सह-शिक्षा की प्राचार्या सुमन बाला व वातसल्य वाटिका के प्राचार्य गौरव मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी