चुनावी मोड में सरकार, सीएम ने कार्यकर्ताओं को दिए तैयारियों के निर्देश

- कार्यकर्ताओं को फिर वहीं नसीहत नौकरी में सिफारिश की चाह न रखें - बूथ स्तर तक क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Dec 2017 11:53 PM (IST) Updated:Sun, 24 Dec 2017 11:53 PM (IST)
चुनावी मोड में सरकार, सीएम ने कार्यकर्ताओं को दिए तैयारियों के निर्देश
चुनावी मोड में सरकार, सीएम ने कार्यकर्ताओं को दिए तैयारियों के निर्देश

- कार्यकर्ताओं को फिर वहीं नसीहत नौकरी में सिफारिश की चाह न रखें

- बूथ स्तर तक कार्य करना होगा, जनता के सामने रखें सरकारी की नीतियों को, वोट जरूर मिलेगी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

भले ही चुनाव में अभी पौने दो साल हों, लेकिन प्रदेश में सत्तासीन भाजपा सरकार अभी से चुनावी मोड में दिखने लगी है। गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनावों में जीत के बाद 2019 के चुनावों के लिए हरियाणा में भी चुनावी तैयारियों को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। प्रदेश भर के जिलों में मुख्यमंत्री के प्रवास को चुनावी तैयारियों से जोड़कर ही देखा जा रहा है। कुरुक्षेत्र में अपने दो दिन के प्रवास के दौरान रविवार को कार्यकर्ताओं की बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा भी कि कार्यकर्ता 2019 के चुनावों की तैयारियों में जुट जाएं।

पैराकीट में बुलाई गई इस बैठक में कार्यकर्ताओं से प्रदेश सरकार के कामकाज में और सुधार के लिए सुझाव मांगे गए। बैठक लगभग तीन घंटे चली, जिसमें जिले भर से 200 कार्यकर्ता शामिल हुए। हालांकि बैठक में ज्यादा समय लगने के कारण स्वयं मुख्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं को लिखित में सुझाव देने को कहा था। उनमें से कुछ सुझावों को देखकर मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को अपनी-अपनी बात रखने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री ने गुजरात मॉडल की तर्ज पर ही चुनावी तैयारियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर तैयारियां करनी होंगी। गुजरात में प्रत्येक 25 से 40 मतदाताओं को अपने पक्ष में रखने के लिए एक कार्यकर्ता की ड्यूटी लगाई जाती है। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर के साथ-साथ मतदाताओं के घरों तक पहुचने के निर्देश दिए।

¨चता न करें कार्यकर्ता, जनता जरूर देगी वोट

बैठक में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के सामने अपने कार्य न होने की बात भी रखी। इनमें एक एक कार्यकर्ता ने तो यहां तक कह दिया कि जब काम नहीं हो रहे हैं तो लोग वोट क्यों देंगे? मुख्यममंत्री ने कार्यकर्ताओं को कहा कि काम हो रहे हैं और पूरी पारदर्शिता के साथ हो रहे हैं। कार्यकर्ता केवल सरकार के विकास कार्यों को जनता के सामने रखें। वोट जनता अपने आप देगी। इस बात की ¨चता आप लोग कतई न करें। जनता प्रदेश सरकार की नीतियों और विकास कार्यों से खुश है और वोट जरूर देगी।

chat bot
आपका साथी