सोशल साइट्स से भगवान ने सुन ली छात्रों प्रार्थना

रवि, बाबैन प्रार्थना को भगवान से ऊर्जा प्राप्त करने के लिए निवेदन प्रार्थना को भगवान से ऊर्जा प्राप्त करने के लिए निवेदन माना जाता है। यही निवेदन करते बच्चे सोशल साइटों से लाखों लोगों की पसंद बन रहे हैं। पहले रोहतक के सांघी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं की गाई गई प्रार्थना ने सोशल साइट्स पर लगभग साढ़े नौ लाख लाइक पाए थे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Jul 2018 12:23 AM (IST) Updated:Tue, 24 Jul 2018 12:37 AM (IST)
सोशल साइट्स से भगवान ने सुन ली छात्रों प्रार्थना
सोशल साइट्स से भगवान ने सुन ली छात्रों प्रार्थना

रवि, बाबैन

प्रार्थना को भगवान से ऊर्जा प्राप्त करने के लिए निवेदन माना जाता है। यही निवेदन करते बच्चे सोशल साइटों से लाखों लोगों की पसंद बन रहे हैं। पहले रोहतक के सांघी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं की गाई गई प्रार्थना ने सोशल साइट्स पर लगभग साढ़े नौ लाख लाइक पाए थे। अब बाबैन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं की गाई गई प्रार्थना लोगों को पसंद आ रही है। फेसबुक पर कई अलग-अलग व्यक्तियों के पेजों पर लगभग साढ़े आठ लाख लाइक मिल चुके हैं। यू ट्यूब पर काफी लेट डालने के कारण अभी केवल नौ हजार 352 लाइक मिले हैं। अब भी सोशल साइटों पर लगातार लोग इस प्रार्थना को लाइक कर रहे हैं।

दो साल पहले किया था तैयार

प्राचार्य रणबीर ¨सह ने बताया कि दो वर्ष पूर्व स्कूल के संगीत शिक्षक कपिल कुमार शर्मा के दिमाग में अपनी प्रार्थना तैयार करने का आइडिया आया था। उन्होंने और मैंने यह प्रार्थना लिखी। कपिल कुमार ने ही इसका संगीत तैयार किया। फिर गाने के लिए हमने बच्चों को तैयार किया। इस प्रक्रिया में लंबा समय लगा। रजनी ने स्टूडियो में सबसे पहले गाया था। इसके बाद रजनी देवी, तनु, आरती, सिमरनजीत कौर, महक और स्नेहदीप ने मिलकर मंच पर प्रस्तुति दी। अब रूटीन में प्रतिदिन स्कूल में यह प्रार्थना कराई जाती है।

सुमेधा कटारिया भी कर चुकी हैं बच्चों के साथ प्रार्थना

पिछले वर्ष तत्कालीन उपायुक्त सुमेधा कटारिया भी इस प्रार्थना को सुनने के लिए स्वयं प्रार्थना के समय में स्कूल में पहुंची थीं। उन्होंने न केवल वहां प्रार्थना को सुना बल्कि स्वयं बच्चों के साथ प्रार्थना के गाया भी। उन्होंने छात्राओं की कला की प्रशंसा की थी। साथ ही छात्राओं का हौसला भी बढ़ाया था।

सूर्या सैनी ने डाला था फेसबुक पेज पर

बड़ी बात यह है कि स्कूल का कोई आधिकारिक फेसबुक पेज तो नहीं है, लेकिन शिक्षा विभाग से ही जुड़े सूर्या सैनी ने अपने फेसबुक पेज पर छात्राओं की प्रार्थना का वीडियो को डाला था। उनके पेज पर एक लाख 60 हजार लाइक आए थे। इसके बाद रणबीर ¨सह ने अपने फेसबुक पेज पर डाला तो उस पर भी लगभग चार लाख लाइक आए थे। इसके अलावा राकेश कलसाना के फेसबुक पेज पर तीन लाख 10 हजार लाइक मिले हैं। बनना है संगीत शिक्षिका

10वीं कक्षा की छात्रा रजनी ने बताया कि यह प्रार्थना आज से लगभग दो साल पहले गाई गई थी। सबसे पहले मैंने इसे स्टूडियों में गाया था। अब इस प्रार्थना को स्कूल की छह छात्राएं रोज सुबह गाती हैं। 10वीं की तनु, आरती, सिमरनजीत कौर, कक्षा नौवीं की महक और स्नेहदीप ने गाया। छात्राओं का कहना है कि वे प्रोफेशनल भी गायकी में आना चाहती हैं और संगीत शिक्षिका बनना चाहती हैं।

chat bot
आपका साथी