विदेशी धरती पर भारतीय एंबेसियों में भी जुटेंगे गीता के मर्मज्ञ

गीता जयंती के अवसर पर भारत में ही नहीं, विदेशी धरती पर भी गीता के मर्म के जानकार इस पर मंथन करेंगे। इसके लिए विदेशों में बनी भारतीय एंबेसीं में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 01:29 AM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2018 01:29 AM (IST)
विदेशी धरती पर भारतीय एंबेसियों में भी जुटेंगे गीता के मर्मज्ञ
विदेशी धरती पर भारतीय एंबेसियों में भी जुटेंगे गीता के मर्मज्ञ

विनोद चौधरी, कुरुक्षेत्र :

गीता जयंती के अवसर पर भारत में ही नहीं, विदेशी धरती पर भी गीता के मर्म के जानकार इस पर मंथन करेंगे। इसके लिए विदेशों में बनी भारतीय एंबेसीं में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में संबंधित देशों में बसे गीता के मर्मज्ञों को आमंत्रित कर इस पर व्याख्यान, गोष्ठी और मंथन किया जाएगा। इसके लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने विदेशों में स्थापित 100 के करीब एंबेसी को पत्र लिख रहा है। केडीबी की ओर से इन एंबेसी में गीता जयंती से संबंधित ब्रोशर, काफीटेबल बुक सहित अन्य सामग्री भी भेजी जाएगी। भारत में बनी एंबेसियों में दूसरे देशों को राजदूतों को कुरुक्षेत्र में होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में आमंत्रित किया जाएगा और इनमें गीता जयंती से संबंधित सामग्री भी उपलब्ध करवाई जाएगी। ताकि इन एंबेंसियों में पहुंचने वाले पर्यटकों तक इस महोत्सव की जानकारी पहुंच सके और वह इसमें हिस्सा लें।

धर्मगनरी में 13 से 18 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी महोत्सव के उपलक्ष्य में सात से 23 दिसंबर तक ब्रह्मसरोवर के तट पर क्राफ्ट मेले का आयोजन किया जा रहा है। इन आयोजनों से कुरुक्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय पटल पर एक नई पहचान मिली है। इस दफा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को खास बनाने के लिए प्रदेश सरकार से लेकर जिला प्रशासन तक ने कमर कस रखी है। इसके लिए लगभग सात देशों के राजदूतों को निमंत्रण पत्र भेजे गए हैं। इसके अलावा एंबेसी में गीता जयंती से संबंधित ब्रोशर भी मुहैया करवाए जा रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा विदेशी भी इस महोत्सव से जुड़ सकें। केडीबी के वरिष्ठ सदस्य सौरभ चौधरी ने बताया कि चेब रिपब्लिक- चेकोस्लोवाकिया, फ्रांस, कैनेडा, बोसनिया, बुल्गेरिया व जर्मनी एंबेसी को पत्र भेजे गए हैं। इस बार विदेशों की तक भी गीता जयंती की धूम मचाने के लिए कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करवाया जाएगा।

---

लगभग 100 देशों में बनी भारतीय एंबेसी को भेजे जाएंगे पत्र

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने बताया कि विदेशी धरती पर बनी 100 के करीब भारतीय एंबेसी को पत्र जारी किए जाएंगे। इन पत्रों में गीता जयंती पर कार्यक्रम आयोजित करने और गीता के मर्मज्ञों को इससे जोड़ने को लेकर संगोष्ठी व अन्य कार्यक्रम करने की अपील की जाएगी। इसके लिए बाकायदा उन्हें ब्रोशर और काफी टेबल बुक भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी