गगनदीप सिंह ढिल्लो बने हरियाणा रोडवेज चालक संघ के डिपो चेयरमैन

गगनदीप सिंह ढिल्लो को हरियाणा रोडवेज चालक संघ का कुरुक्षेत्र डिपो चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति बुधवार को संघ के रायप्रधान कृष्ण कादियान और वरिष्ठ उपप्रधान अमर नाथ ढांडा की उपस्थिति में सभी सदस्यों की ओर से सर्वसम्मति से की गई है। इस मौके पर प्रिस ढिढसा को प्रधान बनाया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 10:30 AM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 10:30 AM (IST)
गगनदीप सिंह ढिल्लो बने हरियाणा रोडवेज चालक संघ के डिपो चेयरमैन
गगनदीप सिंह ढिल्लो बने हरियाणा रोडवेज चालक संघ के डिपो चेयरमैन

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : गगनदीप सिंह ढिल्लो को हरियाणा रोडवेज चालक संघ का कुरुक्षेत्र डिपो चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति बुधवार को संघ के राज्यप्रधान कृष्ण कादियान और वरिष्ठ उपप्रधान अमर नाथ ढांडा की उपस्थिति में सभी सदस्यों की ओर से सर्वसम्मति से की गई है। इस मौके पर प्रिस ढिढसा को प्रधान बनाया गया है। इसी तरह राजेश रोहिला को सचिव, बलकार सिंह को सहसचिव, रोहित देशवाल को वरिष्ठ उपप्रधान, गुरदेव सिंह को कोषाध्यक्ष और देवेंद्र छिल्लर को सह कैशियर बनाया गया है। शिव कुमार को आडिटर, संजीव कुमार को मुख्य सलाहकार, नरेंद्र कुमार को प्रेस सचिव, अजीत हुड्डा को सह प्रेस सचिव बनाया गया है। इसी तरह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी गुलशन कुमार, कानूनी सलाहकार रामेश्वर दास और सह कानून सलाहकार रजनीश कुमार को सौंपी गई है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण कादियान ने कहा कि चालकों की समस्याओं के समाधान के लिए ही इस संघ का गठन किया गया है। चालकों की हर समस्या के समाधान के लिए वह हमेशा तैयार हैं। इस मौके पर प्रदेश वरिष्ठ उपप्रधान श्याम लाल कांबोज, राज्य कोषाध्यक्ष सुरेश प्रजापति, रोहताश वर्मा, कर्म सिंह, अशोक मान, नंद लाल कांबोज मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी