सक्षम की तैयारियों को लेकर स्कूलों में लगी कक्षाएं

जिला शिक्षा विभाग की ओर से सक्षम योजना के तहत जिले भर के स्कूलों के बच्चों को सक्षम बनाने के लिए पुरजोर कोशिश की जा रही है। जिले भर में शिक्षा विभाग की ओर से सक्षम की तैयारियों के लिए अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Feb 2019 12:55 AM (IST) Updated:Mon, 04 Feb 2019 12:55 AM (IST)
सक्षम की तैयारियों को लेकर स्कूलों में लगी कक्षाएं
सक्षम की तैयारियों को लेकर स्कूलों में लगी कक्षाएं

जागरण संवादददाता, कुरुक्षेत्र :

जिला शिक्षा विभाग की ओर से सक्षम योजना के तहत जिले भर के स्कूलों के बच्चों को सक्षम बनाने के लिए पुरजोर कोशिश की जा रही है। जिले भर में शिक्षा विभाग की ओर से सक्षम की तैयारियों के लिए अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। जिनमें अधिकारियों को ब्लाक स्तर की जिम्मेदारी दी गई है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सतनाम भट्टी ने बताया कि सक्षम योजना के लिए रविवार को भी स्कूलों में पढ़ाई हुई थी। जिसमें तीसरी, पांचवीं और सातवीं कक्षा के बच्चों को बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को मेगा सक्षम परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार को स्कूलों में पूरा दिन कक्षाएं लगाई गई।

chat bot
आपका साथी