जेसीआइ ने वितरित किए खाद्य पदार्थ

जासं, कुरुक्षेत्र : सामाजिक संस्था जेसीआइ की ओर से ब्रह्मसरोवर के तट पर स्थित माता मनसा देवी क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 Jul 2017 12:23 AM (IST) Updated:Sun, 30 Jul 2017 12:23 AM (IST)
जेसीआइ ने वितरित किए खाद्य पदार्थ
जेसीआइ ने वितरित किए खाद्य पदार्थ

जासं, कुरुक्षेत्र : सामाजिक संस्था जेसीआइ की ओर से ब्रह्मसरोवर के तट पर स्थित माता मनसा देवी कॉम्पलेक्स के बाहर साधु-संतों को चाय और रस वितरित किए गए। संस्था के प्रधान राकेश मित्तल ने बताया कि क्लब के सदस्यों ने सुबह चाय रस की सेवा आरंभ की गई। इसमें साधु संतों के अलावा राहगीरों ने भी चाय व रस ग्रहण किए। इसके बाद क्लब के सदस्य सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां मरीजों को क्लब द्वारा खिचड़ी, फल व चाय वितरित की गई। राकेश मित्तल ने बताया क्लब द्वारा वर्ष में कई बार माता मनसा देवी कॉम्पलेक्स के बाहर भंडारा, जल सेवा, चाय व ब्रेड पकोड़े वितरित किए जाते हैं। इसी कड़ी में चाय और रस वितरित किए गए। अस्पताल में भी मरीजों ने खिचड़ी, फल ग्रहण किए। इस मौके पर चंद्रेश अरोड़ा, अरुण गुप्ता, कनिष्क गर्ग, विजय बजाज, विनित अग्रवाल, प्रवीन ग्रोवर, नवीन परुथी,सतपाल खुराना मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी