शाहाबाद व झांसा में पुलिस का फ्लैग मार्च

विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए थाना शाहाबाद और झांसा में 60 पुलिस कर्मियों ने फ्लैग मार्च किया गया। पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने बताया कि शाहाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस के 60 कर्मचारियों ने गांव कलसाना नलवी तंगौर झारौली नगला मामू माजरा कठवा और राय माजरा में फ्लैग मार्च किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 07:40 AM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 07:40 AM (IST)
शाहाबाद व झांसा में पुलिस का फ्लैग मार्च
शाहाबाद व झांसा में पुलिस का फ्लैग मार्च

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए थाना शाहाबाद और झांसा में 60 पुलिस कर्मियों ने फ्लैग मार्च किया गया। पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने बताया कि शाहाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस के 60 कर्मचारियों ने गांव कलसाना, नलवी, तंगौर, झारौली, नगला, मामू माजरा, कठवा और राय माजरा में फ्लैग मार्च किया। थाना झांसा में प्रभारी निरीक्षक राज पाल के नेतृत्व में दो रिजर्व पुलिस बल ने झांसा, अजमतपुर, मेघामाजरा, रोहटी, पिपली माजरा, श्रीनगर, सूरजगड़, मांडी, बचकी, लुखी में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान उपरोक्त थानाधिकार क्षेत्रों में आने वाले संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों का दौरा किया गया, ताकि जिला में शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे। इस दौरान आम नागरिकों को जागरुक किया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाहें फैलाने वालों व दुष्प्रचार करने वाले शरारती असामाजिक तत्वों की सूचना पुलिस को दें।

chat bot
आपका साथी