राष्ट्रीय पर्व के मौके पर राजनेताओं का विरोध नहीं करेंगे किसान

संवाद सहयोगी शाहाबाद हरियाणा संयुक्त किसान मोर्चा के प्रधान एवं भारतीय किसान यूनियन के प्र

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 06:05 AM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 06:05 AM (IST)
राष्ट्रीय पर्व के मौके पर राजनेताओं का विरोध नहीं करेंगे किसान
राष्ट्रीय पर्व के मौके पर राजनेताओं का विरोध नहीं करेंगे किसान

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : हरियाणा संयुक्त किसान मोर्चा के प्रधान एवं भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से 26 जनवरी को प्रदेश भर में किसी भी राजनेता का विरोध न करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस देश का राष्ट्रीय त्यौहार है। इसके विरोध से कहीं गलत मैसेज जा सकता है। ऐसे में राष्ट्रीय पर्व के मौके पर कार्यक्रम में भाग लेने वाले और झंडा फहराने वाले राजनेताओं का विरोध न किया जाए। उन्होंने कहा कि राजनेताओं का विरोध उनकी रैलियों, जनसभाओं व गांवों के दौरों के दौरान किया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी किसान प्रदेश, जिला व ब्लाक स्तर पर कहीं भी झंडा फहराने वाले नेताओं का विरोध नहीं करेगा।

chat bot
आपका साथी