किसानों की मांगों को जल्द किया जाएं मंजूर : कृष्ण कुमार बावा

बाबा बंदा सिंह बहादुर अंतरराष्ट्रीय फाउंडेशन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार बावा ने कहा कि किसानों को धरने पर करीब 150 दिन से हैं। किसानों सड़कों पर बैठा और सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को हठधर्मी छोड़कर किसानों की मांगों को पूरा करना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Mar 2021 05:25 AM (IST) Updated:Sat, 20 Mar 2021 05:25 AM (IST)
किसानों की मांगों को जल्द किया जाएं मंजूर : कृष्ण कुमार बावा
किसानों की मांगों को जल्द किया जाएं मंजूर : कृष्ण कुमार बावा

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : बाबा बंदा सिंह बहादुर अंतरराष्ट्रीय फाउंडेशन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार बावा ने कहा कि किसानों को धरने पर करीब 150 दिन से हैं। किसानों सड़कों पर बैठा और सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को हठधर्मी छोड़कर किसानों की मांगों को पूरा करना चाहिए।

उन्होंने ये बात नौवें गुरु तेग बहादुर के 400 साला प्रकाश पर्व और महान योद्धा बाबा बंदा सिंह बहादुर के 351वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में शाहाबाद के गांव रतनगढ़ में निकाली यात्रा में कही। उन्होंने कहा कि यात्रा 16 मार्च को बाबा बंदा सिंह बहादुर भवन लुधियाना से शुरू हुई थी। यह यात्रा श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर के साथ-साथ कई धार्मिक स्थानों से होते हुए 20 मार्च को शीशगंज गुरुद्वारा दिल्ली में पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य मानवता व भाईचारे का संदेश देना है।

उन्होंने कहा कि यात्रा का पड़ाव दिल्ली सिघू बार्डर पर किसानों के बीच में भी किया जाएगा। यात्रा का नेतृत्व बाबा भूपेंद्र सिंह पटियाला ने किया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से उनकी वाहेगुरु के आगे यही अरदास करते हैं कि धरती पर रहने वाला हर जीव सुखी रहे और विश्व में सौहार्द व शांति बनी रहे।

फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष उमराव सिंह व रवि शर्मा रतनगढ़ ने कहा कि प्रदेश में बाबा बंदा सिंह बहादुर के नाम पर भी किसान मोर्चा तैयार किया जाएगा। इस अवसर पर रेशम सिंह सग्गू, जसबीर सिंह मामू माजरा, मान सिंह रतनगढ़ व हरकेश खानपुर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी