कर्मचारी समाज सेवा के भाव से पूरी करें अपनी ड्यूटी : बोदला

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के डीन फैकल्टी आफ कामर्स एंड मैनेजमेंट प्रो. भाग सिंह बोदला ने कहा कि कर्मचारी को अपनी ड्यूटी समाज सेवा के भाव से पूरी करनी चाहिए। विवि की नौकरी केवल एक रोजगार न होकर वास्तव में समाज के शैक्षिक विकास की एक सेवा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 05:44 AM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 05:44 AM (IST)
कर्मचारी समाज सेवा के भाव से पूरी करें अपनी ड्यूटी : बोदला
कर्मचारी समाज सेवा के भाव से पूरी करें अपनी ड्यूटी : बोदला

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के डीन फैकल्टी आफ कामर्स एंड मैनेजमेंट प्रो. भाग सिंह बोदला ने कहा कि कर्मचारी को अपनी ड्यूटी समाज सेवा के भाव से पूरी करनी चाहिए। विवि की नौकरी केवल एक रोजगार न होकर वास्तव में समाज के शैक्षिक विकास की एक सेवा है। इस सेवा के बदले हमें समाज से सम्मान व आदर मिलता है।

वह शनिवार को कुवि के मानव संसाधन विकास केंद्र में ग्रुप बी व सी के गैर शिक्षक कर्मचारियों के लिए करवाए जा रहे व्यवसायिक विकास कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कर्मचारियों को सरकारी कार्यालयों में पब्लिक डीलिग के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी भूमिका अनुसार नियमित व क्षमतानुसार व्यवस्थित तरीके से अपने कार्य का निष्पादन करना चाहिए। किसी भी कार्य का अनावश्यक तनाव नहीं पालना चाहिए। हमें अवसाद से बचने के लिए वर्क लाइफ संतुलन भी बनाना है। इससे हम ज्यादा कुशलता व उत्पादकता से कार्य करते हैं। केंद्र की निदेशक प्रो. नीरा वर्मा ने कहा कि केंद्र की ओर से शैक्षिक और गैर शैक्षिक कार्याें में लगे कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों के किए जा रहे हैं। कार्यक्रम समन्वयक डा. अंकेश्वर प्रकाश ने कार्यक्रम की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की और प्रतिभागियों के अनुभव भी सांझा किए। कार्यक्रम में मुख्यातिथि ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए व अंत में सह-समन्वयक डा. सुनील कुमार ने सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को इस तरह के कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर लाभान्वित होना चाहिए।

chat bot
आपका साथी