धुंध के चलते रेल यात्रियों को ट्रेन लेट होने से उठानी पड़ रही परेशानी

धुंध और ठंड अधिक होने के चलते लंबी दूरी की गाड़ियां हर रोज अपने निर्धारित समय से छह से सात घंटे तक लेट चल रही है। ट्रेन में दूर दराज से आने वाले और जाने वाले यात्रियों को सबसे अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Jan 2020 08:50 AM (IST) Updated:Mon, 20 Jan 2020 08:50 AM (IST)
धुंध के चलते रेल यात्रियों को ट्रेन लेट होने से उठानी पड़ रही परेशानी
धुंध के चलते रेल यात्रियों को ट्रेन लेट होने से उठानी पड़ रही परेशानी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : धुंध और ठंड अधिक होने के चलते लंबी दूरी की गाड़ियां हर रोज अपने निर्धारित समय से छह से सात घंटे तक लेट चल रही है। ट्रेन में दूर दराज से आने वाले और जाने वाले यात्रियों को सबसे अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिस कारण यात्री अपने गंतव्य तक समय पर नहीं पहुंच पा रहे है। भीषण सर्दी और हाल के दिनों में हुई ओलावृष्टि के बाद सर्दी का प्रकोप चरम सीमा पार करता जा रहा है। बादल, कोहरा व भीषण ठंड से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही, वहीं नमी 98 प्रतिशत रही।

रविवार सुबह बादलों के साथ छाए कोहरे की मोटी चादर के साथ हुई। कोहरे की अधिकता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि हाईवे से लेकर मुख्य मार्गों पर वाहनों का अभाव नजर आने लगा था। हेडलाइट जलाने के बाद भी फर्राटा भरने वाले वाहन रेंगते से चल रहे थे। उस पर सर्दी की मार से लोग बेहाल होते जा रहे हैं। इस बार सर्दी के मौसम में कोहरा बारिश व शीतलहर लगातार कहर ढाते रहे हैं। शाम ढलने से पूर्व चलने वाली सर्द हवाओं से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है।

धुंध है ट्रेनों के लेट होने का मुख्य कारण

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेनों के लेट होने का मुख्य कारण धुंध है। धुंध में ट्रेनों को सिग्नल दिखाई नहीं दे पा रहा है। टाटा नगर से जम्मू तवी तक को जाने वाली 18101 जम्मू तवी लिक एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब सात घंटे लेट चल रही है। जिस कारण यात्रियों को ठंड में ही खुले आसमान के नीचे ठंडे फर्श पर ही गुजारनी पड़ रही है। रेलवे स्टेशन पर नई बिल्डिग का निर्माण के चल रहा है। जिस कारण वेटिग हॉल की सुविधा अभी नहीं मिल रही है।

ये ट्रेनें हुई अपने निर्धारित समय से लेट कुरुक्षेत्र से अंबाला की ओर जाने वाली ट्रेनें

12311 कालका मेल : डेढ़ घंटा लेट

18101 जम्मू तवी एक्सप्रेस : सात घंटे लेट

19717 चंडीगढ़ इंटरसिटी : 40 मिनट लेट

15707 आम्रपाली एक्सप्रेस : छह घंटे लेट

11057 पठानकोट एक्सप्रेस : दो घंटे लेट

12497 शान-ए-पंजाब : आधा घंटा लेट

22429 पठाकोट सुपरफास्ट : आधा घंटा लेट

12925 पश्चिम सुपरफास्ट : डेढ़ घंटा लेट

12715 सचखंड एक्सप्रेस : तीन घंटे लेट

11077 झेलम एक्सप्रेस : एक घंटा लेट कुरुक्षेत्र से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनें 12006 नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस : आधा घंटा लेट

12716 सचखंड एक्सप्रेस : छह घंटे लेट

11058 मुंबई एक्सप्रेस : आधा घंटा लेट

12312 कालका मेल : चालीस मिनट लेट।

chat bot
आपका साथी