पर्यावरण प्रदूषण के कारण कई बीमारियां फैल रही हैं

सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय में पर्यावरण प्रकोष्ठ एवं एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पौधरोपण सप्ताह का शुभारंभ हुआ। जयराम संस्थाओं के अध्यक्ष ब्रह्मास्वरूप ने अखरोट का पौधा लगा कर पौधरोपण सप्ताह आरंभ कराया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Jul 2019 08:40 AM (IST) Updated:Tue, 30 Jul 2019 08:40 AM (IST)
पर्यावरण प्रदूषण के कारण कई बीमारियां फैल रही हैं
पर्यावरण प्रदूषण के कारण कई बीमारियां फैल रही हैं

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय में पर्यावरण प्रकोष्ठ एवं एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पौधरोपण सप्ताह का शुभारंभ हुआ। जयराम संस्थाओं के अध्यक्ष ब्रह्मास्वरूप ने अखरोट का पौधा लगा कर पौधरोपण सप्ताह आरंभ कराया। उन्होंने महाविद्यालय की छात्राओं को फलदार तथा औषधीय पौधे लगाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आज पर्यावरण का संरक्षण बहुत जरूरी है। आज के वातावरण में पर्यावरण प्रदूषित होने के कारण कई बीमारियां पनप रही हैं। ब्रह्मचारी ने कहा कि यदि हम स्वस्थ रहना चाहते हैं तो हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए और दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए। वास्तव में पेड़ स्वच्छ वातावरण में हमें स्वस्थ जीवन प्रदान करते हैं।

इस मौके पर जयराम संस्थान के ट्रस्टी टेक सिंह लौहार माजरा, जयराम कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या पूनम चौधरी, श्री मती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल की प्राचार्या डॉ. सविता सूदन, जयराम महिला बीएड कालेज की प्राचार्या डॉ. प्रतिभा श्योकंद, डॉ. सरोजनी जमदग्नि, सुनीता शर्मा, नीता शर्मा, अनीता शर्मा, सुनीता रानी, दीप्ति शर्मा, शिखा ग्रोवर मौजूद रहे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी