30 मीटर रेस में प्री नर्सरी के देव शर्मा प्रथम

सतलुज सीनियर सेकेंडरी स्कूल का वार्षिक दो दिवसीय खेल उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसका शुभारंभ मुख्यातिथि विधायक रामकरण विशिष्ट अतिथि नपा उपप्रधान गुलशन कवातरा व विष्णु भगवान गुप्ता ने ध्वजारोहण कर किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 09:06 AM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 09:06 AM (IST)
30 मीटर रेस में प्री नर्सरी के देव शर्मा प्रथम
30 मीटर रेस में प्री नर्सरी के देव शर्मा प्रथम

संवाद सूत्र, शाहाबाद-मारकंडा : सतलुज सीनियर सेकेंडरी स्कूल का वार्षिक दो दिवसीय खेल उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसका शुभारंभ मुख्यातिथि विधायक रामकरण, विशिष्ट अतिथि नपा उपप्रधान गुलशन कवातरा व विष्णु भगवान गुप्ता ने ध्वजारोहण कर किया।

प्राचार्य डॉ.आरएस घुम्मन, प्रधान संतोष घुम्मन, उपप्रधान पूर्णचंद शर्मा, कोआर्डिनेटर मनिद्र सिंह घुम्मन व मोनिका घुम्मन ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोहा। विधायक रामकरण काला ने कहा कि खेलों में भाग लेने वाला विद्यार्थी मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। उपप्राचार्य विरेंद्र सिंह ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मंच का संचालन रेखा रानी तथा तनवी गर्ग ने किया।

खेलों में 30 मीटर रेस में प्री-नर्सरी के देव शर्मा ने स्वर्ण, तनिषा ने रजत तथा शिखा ने कांस्य पदक जीता। कैप रेस में कक्षा नर्सरी से आतिफ खान ने स्वर्ण, अमनप्रीत कौर ने रजत और राघव ने कांस्य पदक जीता। बैग रेस में केजी से विराट ने स्वर्ण, गुरुवंत सिंह ने रजत तथा मानवी ने कांस्य पदक जीता। बैलेंस रेस में कक्षा पहली से गुरदीप ने स्वर्ण, ध्रुव ने रजत तथा नितिन ने कांस्य पदक हासिल किया। जम्प रेस में कक्षा दूसरी की नव्या काजल ने स्वर्ण, अक्षिता ने रजत तथा प्रभजोत सिंह ने कांस्य पदक जीता। वन लेग रेस में कक्षा तीसरी नरगिस ने स्वर्ण, रूहानी ग्रोवर ने रजत और हिमांशी ने कांस्य पदक जीता।

मटकी रेस में कक्षा चौथी की सिमरन ने स्वर्ण, मनकीरत कौर ने रजत और दीपिका ने कांस्य पदक जीता। लैमन रेस में कक्षा पांचवीं के जशनप्रीत ने स्वर्ण, हरमीत कौर ने रजत और सिमरतप्रीत कौर ने कांस्य पदक जीता। इस मौके पर सूबे सिंह त्यौड़ी, कंवरपाल, डॉ.उमेश गर्ग, डॉ.एसएस आहुजा, आरके गर्ग, रमेश कश्यप, दीपक कक्कड़, रामचंद्र ढोलामाजरा, स्कूल प्रबंधक मनोज भसीन व स्कूल स्टाफ मौजूद था।

chat bot
आपका साथी