धान की सरकारी खरीद शुरू करने की मांग

अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के चेयरमैन प्रहलाद भगत शर्मा ने मंडियों में धान की सरकारी खरीद तुरंत आरंभ कराने की मांग पिहोवा के विधायक संदीप सिंह के समक्ष रखी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 31 Oct 2019 07:37 AM (IST) Updated:Thu, 31 Oct 2019 07:37 AM (IST)
धान की सरकारी खरीद शुरू करने की मांग
धान की सरकारी खरीद शुरू करने की मांग

संवाद सहयोगी, इस्माईलाबाद : अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के चेयरमैन प्रहलाद भगत शर्मा ने मंडियों में धान की सरकारी खरीद तुरंत आरंभ कराने की मांग पिहोवा के विधायक संदीप सिंह के समक्ष रखी।

प्रह्लंाद भगत शर्मा ने विधायक संदीप सिंह को बताया कि हजारों टन धान बिकवाली के लिए यहां वहां पड़ी है। इससे किसान और व्यापारी दोनों परेशान हैं। अधिकारियों का कहना है कि आला अधिकारियों के आदेश के बाद ही खरीद आरंभ हो पाएगी। प्रह्लंाद भगत शर्मा ने इस मांग को कैथल के विधायक लीला राम गुर्जर के समक्ष रखा था। उन्होंने भी खरीद जल्द आरंभ होने का भरोसा दिया है। शर्मा ने आढ़तियों को यहां बताया कि वह इंतजार करें, खरीद किसी भी समय आरंभ हो सकती है। बता दें कि मंडी में करीब दस हजार टन धान जमा है। आढ़ती भी तीन दिन से खरीद आरंभ करने की मांग करते आ रहे हैं। खरीद बंद होने को लेकर किसान परेशानी के दौर से गुजर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी