पुत्रवधू व बेटियों ने दिया बीरू राम की अंतिम यात्रा को कंधा

83 ???? ?? ???? ??? ?? ???????? ?????? ?????? ?? ???? ????? ?????? ??? ???? ?? ?? ???????? ? ??????? ?? ???? ????? ??? ?? ???? ????? ????? ?? ???? ???? ??? ?????? ?? ????? ?????? ?? ?????????? ??????????? ?? ?????? ????? ?????? ?? ????? ?? ???? ????? ??? ???????? ?? ???? ?? ?? ????? ??? ????????????? ?? ?????? ?? ??? ??? ???? ???? ???? ???? ???????? ?? ????? ?? ????? ???? ??????? ??????????? ?? ?????????? ?? ???? ??? ?? ????? ????? ??? ???? ??? ?? ????? ???? ??? ???? ??? ??? ??? ?? ???? ???? ???

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Apr 2019 08:51 AM (IST) Updated:Mon, 15 Apr 2019 06:38 AM (IST)
पुत्रवधू व बेटियों ने दिया बीरू राम की अंतिम यात्रा को कंधा
पुत्रवधू व बेटियों ने दिया बीरू राम की अंतिम यात्रा को कंधा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : 83 वर्ष के बीरू राम का शुक्रवार रात्रि देहांत हो गया। अंतिम यात्रा में उनके शव को पुत्रवधू व बेटियों ने कंधा दिया। साथ ही उनकी अंतिम इच्छा को पूरा करते हुए परिवार ने उत्तर प्रदेश के वेंकटेश्वर इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस गजरोला को सूचित कर दिया, जिसके बाद एंबुलेंस से उनके शव को कॉलेज में विद्यार्थियों की रिसर्च के लिए भेज दिया गया। इससे पहले एंबुलेंस को फूलों से सजाया गया। परिजनों, रिश्तेदारों के अनुयायियों ने बीरू राम को अंतिम विदाई दी।

गौर हो कि बीरू राम ने मरणोपरांत अपने शरीर को मेडिकल कॉलेज में रिसर्च के लिए दान दिया हुआ था। उनका बड़ा पुत्र गुलाब पेरिस में रहता है। दो बेटियों राजवंती व रानी, पुत्रवधू मीना देवी व छोटे पुत्र राजपाल का कहना है कि उन्हें गर्व है कि उनके पिता ने शरीर दान का फैसला किया हुआ था। उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार ही उन्होंने मेडिकल कॉलेज में उनकी देह दान की है। इस मौके पर जोगिद्र सिंह, डा. आरके चौहान, राकेश अग्रवाल, संजीव ढुल, कृष्ण के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे। 83 वर्षीय बीरू राम नहर विभाग से बेलदार सेवानिवृत्त थे। पुत्र राजपाल ने बताया कि कई वर्ष पहले ही उन्होंने इच्छानुसार शरीर दान का फार्म भरा था। समाज की रूढि़वादी धारणाओं को तोड़ा समाज की रूढि़वादी धारणाओं को तोड़ते हुए बीरू राम की बेटियों राजवंती, रानी व पुत्रवधू मीना रानी ने उनकी अर्थी को कंधा देकर अंतिम विदाई दी। इस बात को मौके पर मौजूद सभी रिश्तेदारों व परिजनों ने भी सराहा।

chat bot
आपका साथी