जागो वोटर : सभी मतदाता जिम्मेदारी समझते हुए करें मतदान

जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र 12 मई को प्रदेश में लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं। सभी मतदाताओं अपनी जिम्मेदारी समझते हुए मतदान करना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Apr 2019 07:44 AM (IST) Updated:Thu, 25 Apr 2019 07:44 AM (IST)
जागो वोटर : सभी मतदाता जिम्मेदारी समझते हुए करें मतदान
जागो वोटर : सभी मतदाता जिम्मेदारी समझते हुए करें मतदान

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र

12 मई को प्रदेश में लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं। सभी मतदाताओं अपनी जिम्मेदारी समझते हुए मतदान करना चाहिए। मतदान करने से हम अपने मताधिकार का प्रयोग करने के साथ सरकार में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं। वैसे भी लोकतंत्र का यह पर्व पांच वर्ष में एक ही बार आयोजित किया जाता है, इसलिए लोकतंत्र के इस पर्व में हम सभी को शामिल होकर मतदान करना चाहिए। मतदान करना हमारा अधिकार ही नहीं देश व समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। भारतीय संविधान ने भी सभी देशवासियों को मतदान करने का अधिकार दिया है, जिसमें 18 वर्ष पूरी कर चुका कोई भी भारतीय नागरिक वोट बनवाकर मतदान कर सकता है। दैनिक जागरण का जागो वोटर अभियान मतदाताओं और युवाओं को जागरूक करने के लिए बहुत अच्छा प्रयास कर रहा है। - राहुल ठाकुर

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी वालीबाल, गांव अमीन

chat bot
आपका साथी