कांग्रेस ने हकों की आवाज को बुलंद किया : चट्ठा

कांग्रेस प्रत्याशी मनदीप सिंह चट्ठा ने शनिवार को विशाल रोड शो निकाला। इस रोड शो में पूर्व वित्त मंत्री सरदार हरमोहिद्र सिंह चट्ठा भी शामिल हुए। शहर में माता सरस्वती मंदिर गुरुद्वारा साहिब व अन्य धार्मिक स्थलों में माथा टेकने के बाद डोर-टू-डोर प्रचार अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 09:52 AM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 06:21 AM (IST)
कांग्रेस ने हकों की आवाज को बुलंद किया : चट्ठा
कांग्रेस ने हकों की आवाज को बुलंद किया : चट्ठा

संवाद सहयोगी, पिहोवा: कांग्रेस प्रत्याशी मनदीप सिंह चट्ठा ने शनिवार को विशाल रोड शो निकाला। इस रोड शो में पूर्व वित्त मंत्री सरदार हरमोहिद्र सिंह चट्ठा भी शामिल हुए। शहर में माता सरस्वती मंदिर, गुरुद्वारा साहिब व अन्य धार्मिक स्थलों में माथा टेकने के बाद डोर-टू-डोर प्रचार अभियान चलाया। शहर में स्थान-स्थान पर फूल माला डालकर ढोल-ढमाकों के साथ स्वागत किया गया। दुकानदारों ने लड्डू बांटे और जलपान का आयोजन जगह-जगह गया।

चट्ठा ने कहा कि कांग्रेस ने हर वर्ग के सही हकों की आवाज को बुलंद किया है। कांग्रेस के समय में प्रदेश ने तरक्की की और हरियाणा नंबर वन पर पहुंचा था। एक बार फिर प्रदेश में कांग्रेस की लहर चल रही है। प्रदेश में आगामी सरकार कांग्रेस सरकार होगी। घोषणा पत्र से लोग प्रभावित हुए हैं। लोग चाहते हैं प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने। आज हर वर्ग सरकार से दुखी हैं। आंदोलन कर रहे कर्मचारियों विशेषकर महिला कर्मचारियों को भी भाजपा के राज में पुलिस के उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन से छुटकारा चाहती है।

chat bot
आपका साथी