कांग्रेस गरीब, किसान, मजदूर और व्यापारी की असली हितैषी : पाली

किसान कांग्रेस कुरुक्षेत्र जिला चेयरमैन एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुभाष पाली ने कहा कि कांग्रेस राज में देश और प्रदेश की तरक्की और विकास हुआ है। भाजपा के राज में विकास के नाम जुमलेबाजी व जनता को गुमराह करने की सियासत चल रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Aug 2019 07:30 AM (IST) Updated:Sun, 25 Aug 2019 07:30 AM (IST)
कांग्रेस गरीब, किसान, मजदूर और व्यापारी की असली हितैषी : पाली
कांग्रेस गरीब, किसान, मजदूर और व्यापारी की असली हितैषी : पाली

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : किसान कांग्रेस कुरुक्षेत्र जिला चेयरमैन एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुभाष पाली ने कहा कि कांग्रेस राज में देश और प्रदेश की तरक्की और विकास हुआ है। भाजपा के राज में विकास के नाम जुमलेबाजी व जनता को गुमराह करने की सियासत चल रही है। भाजपा राज में धर्म और जाति की आड़ लेकर सत्ता से जुड़े लोग अपने निजी स्वार्थ पूरे कर रहे हैं। वह शनिवार को किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ थानेसर हलके के गांव जोगनाखेड़ा, बलाही, दबखेड़ी में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ग्रामीण युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं से भाजपा को जड़ से उखाड़ने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि भाजपा राज में जीरो टोलरेंस और भ्रष्टाचार उन्मुलन केवल कागजों तक ही सिमटा है। भाजपा का भ्रष्ट चेहरा प्रदेश की जनता के सामने है। कांग्रेस के पक्ष में महौल बन रहा है। देश और प्रदेश की जनता भाजपा से छ़ुटकारा चाहती है और कांग्रेस को सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है। इस अवसर पर उदय सिंह, रेशम सिंह, पालाराम, सूरज, गुलजार सिंह, देवीदयाल शर्मा, अंग्रेज सिंह, विनय चौधरी, तारा सिंह, राम लाल शर्मा, सतबीर सिंह, रामपाल शर्मा, शिवराज शर्मा, रत्न लाल, सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी