एलएनजेपी अस्पताल के बाहर से ही लौटे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमवार को एलएनजेपी अस्पताल के मुख्य द्वार से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में उड़ान भरने के लिए लौट गए। यहां उनके इंतजार में एक घंटे से कार्यकर्ता तैनात थे और मुख्यमंत्री के सुरक्षा कर्मियों व पुलिस ने अस्पताल को कार्यक्रम से काफी देर पहले ही सुरक्षा की ²ष्टि से घेर भी लिया था।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Sep 2019 08:10 AM (IST) Updated:Tue, 17 Sep 2019 08:10 AM (IST)
एलएनजेपी अस्पताल के बाहर से ही लौटे मुख्यमंत्री
एलएनजेपी अस्पताल के बाहर से ही लौटे मुख्यमंत्री

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमवार को एलएनजेपी अस्पताल के मुख्य द्वार से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में उड़ान भरने के लिए लौट गए। यहां उनके इंतजार में एक घंटे से कार्यकर्ता तैनात थे और मुख्यमंत्री के सुरक्षा कर्मियों व पुलिस ने अस्पताल को कार्यक्रम से काफी देर पहले ही सुरक्षा की ²ष्टि से घेर भी लिया था। मगर अंधेरे के चलते मुख्यमंत्री अस्पताल के गेट से ही वापस उड़ान भरने के लिए रवाना हो गए।

दरअसल मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है, जिसके चलते उन्होंने अस्पताल में मरीजों को फल वितरण करने की इच्छा जाहिर की और इसके चलते अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल अस्पताल के लिए रवाना भी हो गए। यहां गेट पर उनका वेदपाठी ब्राह्मणों की ओर से स्वागत किया जाना था और कार्यकर्ता बेसब्री से उनका इंतजार कर रहे थे। मगर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का काफिला अस्पताल के द्वार पर पहुंचकर एकाएक वापस मुड़ गया, जबकि एक पायलट गाड़ी अस्पताल में प्रवेश कर चुकी थी। मगर बाकी का काफिला बाहर से ही वापस कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बने हैलीपैड की ओर रवाना हो गया। लोगों को इसका तब पता लगा जब काफिले की आवाज सुनते ही उनके सुरक्षा कर्मी भी वहां से चले गए और वापस नहीं लौटे। थानेसर विधायक सुभाष सुधा मुख्यमंत्री को हैलीपैड पर छोड़कर आने के बाद एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे और यहां पार्षद नितिन भारद्वाज लाली व दूसरे भाजपा नेताओं के साथ फल वितरित किया।

chat bot
आपका साथी