शरीर, मन और आत्मा की शुद्धि का पर्व है छठ महापर्व : सिंह

पिहोवा से नवनिर्वाचित विधायक संदीप सिंह ने कहा कि छठ महापर्व शरीर मन और आत्मा की शुद्धि का पर्व है। भारत त्योहारों का देश है। यहां पूरे साल भर त्योहार बड़े ही हर्ष और उल्लास से मनाये जाते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Nov 2019 08:14 AM (IST) Updated:Sun, 03 Nov 2019 08:14 AM (IST)
शरीर, मन और आत्मा की शुद्धि का पर्व है छठ महापर्व : सिंह
शरीर, मन और आत्मा की शुद्धि का पर्व है छठ महापर्व : सिंह

संवाद सहयोगी, पिहोवा : पिहोवा से नवनिर्वाचित विधायक संदीप सिंह ने कहा कि छठ महापर्व शरीर, मन और आत्मा की शुद्धि का पर्व है। भारत त्योहारों का देश है। यहां पूरे साल भर त्योहार बड़े ही हर्ष और उल्लास से मनाये जाते हैं। वह शनिवार को पिहोवा के प्राचीन सरस्वती सरोवर के महाऋषि बाल्मिकी घाट पर छठ पूजा के अवसर पर बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यह त्योहार ही हैं जो हमें अनेकता से एकता की तरफ ले जाते हैं और भाईचारे की भावना को जागृत करते हैं। उन्होंने कहा कि हर किसी त्योहार से कोई कहानी जुड़ी होती है जो हमारी परंपराओं के अनुसार लंबे समय से चली आ रही हैं। अपनी इस संस्कृति और परंपराओं को यथावत रखने के लिए हमें त्योहारों को मनाते रहना चाहिए। छठ पूजा का आयोजन पूर्वांचल छठ पूजा सेवा समिति की ओर से किया गया। इस मौके पर महंत बंसी पूरी, विक्रम चक्रपाणि, गुरनाम मलिक, फूल सिंह, मनमोहन चक्रपाणि, योगेश शमर, सुखविद्र बिटटू, नरेंद्र तनेजा, विकल चौबे, मुकेश कुमार, उदय यादव, पुकार यादव, शशि कांत पांडे, राम लखन यादव, अजय यादव, मार्कण्डे तिवारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी